छात्रों की बल्ले-बल्ले! 11 सितंबर को दिल्ली में छुट्टी का ऐलान, लगातार 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, क्या है वजह?

Delhi Schools Holiday: दिल्ली में रहने वाले स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। राजधानी में आगामी BRICS Summit की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी रखने का फैसला किया गया है।

बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान दिल्ली में कई देशों के प्रमुख नेताओं और VVIP मेहमानों की आवाजाही रहने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक और सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाते हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Delhi Schools Holiday

इस छुट्टी का असर सिर्फ सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर भी लागू होगा। शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यालय भी इस दिन बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 11 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान, लगातार 3 दिन बंद रहेंगे दफ्तर, क्या है वजह?

11 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

11 सितंबर, शुक्रवार को दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह आदेश केवल किसी एक इलाके या कुछ चुनिंदा स्कूलों के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली के सभी संबंधित स्कूलों पर लागू होगा। इसमें शामिल हैं-

  • दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूल
  • सरकार से सहायता प्राप्त स्कूल
  • मान्यता प्राप्त निजी स्कूल

यानी चाहे बच्चा किसी सरकारी स्कूल में पढ़ता हो या निजी स्कूल में, 11 सितंबर को स्कूल बंद रहेगा।

शिक्षा विभाग के दफ्तर भी रहेंगे बंद

इस दिन शिक्षा निदेशालय से जुड़े कई प्रशासनिक काम भी नहीं हो सकेंगे। शिक्षा विभाग के मुख्यालय और इसके अधीन आने वाले जिला स्तर के कार्यालय भी बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि शिक्षा विभाग से संबंधित सामान्य प्रशासनिक कामकाज 11 सितंबर को नहीं होगा।

स्कूल अपने स्तर पर नहीं बदल सकेंगे आदेश

छुट्टी का आदेश सभी संबंधित मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए लागू होगा। ऐसे में कोई स्कूल अपनी तरफ से सामान्य तरीके से कक्षाएं चलाने का फैसला नहीं कर सकेगा। स्कूलों को जारी आदेश और शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन करना होगा। नियमों का पालन नहीं करने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

जिन बच्चों का एग्जाम है, उनका क्या होगा?

अचानक छुट्टी होने से कई स्कूलों के पहले से तय कार्यक्रम पर असर पड़ सकता है। कुछ कक्षाओं की परीक्षाएं, टेस्ट या अन्य असेसमेंट इस तारीख पर रखे गए हो सकते हैं। ऐसे छात्रों और अभिभावकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। संबंधित स्कूल अपने स्तर पर रद्द होने वाली परीक्षा या टेस्ट की नई तारीख तय कर सकते हैं। नई तारीख और बदले हुए शेड्यूल की जानकारी स्कूल प्रशासन की तरफ से दी जाएगी।

बच्चों को मिलेगा तीन दिन का ब्रेक

11 सितंबर को शुक्रवार होने के कारण बच्चों को लगातार तीन दिन का ब्रेक मिल सकता है। शुक्रवार की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार की सामान्य छुट्टी भी रहेगी। इस तरह छात्रों को स्कूल से तीन दिन का लंबा अवकाश मिल जाएगा। हालांकि, अभिभावकों को यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि स्कूल खुलने और किसी बदले हुए परीक्षा कार्यक्रम को लेकर स्कूल की नई सूचना पर नजर बनाए रखें।

बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें

बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन और कड़ी सुरक्षा के दौरान दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। ऐसे में लोगों को जरूरी काम होने पर ही यात्रा की योजना बनाने और ट्रैफिक से जुड़े आधिकारिक निर्देशों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

खासकर 11 सितंबर को घर से निकलने से पहले अपने रूट और संभावित ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी देखना उपयोगी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: बेबसी पर भारी है पढ़ने की चाह! एक पैर से 400 मीटर कूदकर स्कूल पहुंचती है 7 साल की रागिनी, जज्बा बना मिसाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+