दिल्ली में 11 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान, लगातार 3 दिन बंद रहेंगे दफ्तर, क्या है वजह?

Delhi BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले BRICS समिट 2026 को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। विदेशी मेहमानों और बड़े नेताओं की आवाजाही को देखते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर को सरकारी दफ्तर बंद रखने का फैसला किया है। शुक्रवार को दिल्ली और नई दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालयों के साथ-साथ दिल्ली सरकार के सरकारी कार्यालय, स्वायत्त संस्थान और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी बंद रहेंगे।

इसके बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण पहले से ही छुट्टी रहेगी। यानी सरकारी कर्मचारियों के लिए लगातार तीन दिन दफ्तर बंद रहेंगे। सरकार का कहना है कि इस फैसले से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को संभालने में मदद मिलेगी।

Delhi BRICS Summit 2026

11 सितंबर को सरकारी दफ्तरों की छुट्टी

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को दिल्ली और नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। मंत्रालय ने कहा कि BRICS समिट जैसा बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होने के कारण सुरक्षा, यातायात और दूसरी व्यवस्थाओं पर काफी दबाव रहेगा। ऐसे में सरकारी कार्यालय बंद रखने से आम लोगों की आवाजाही कम होगी और सड़कों पर भीड़ घटाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: आतंकवाद खत्म करने से लेकर कनेक्टिविटी तक! SCO समिट से PM मोदी का दुनिया को बड़ा संदेश, भाषण की बड़ी बातें

दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भी अलग से आदेश जारी कर 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह आदेश 3 सितंबर 2026 को दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया। आदेश पर संयुक्त सचिव (GAD) प्रदीप त्याल के हस्ताक्षर हैं।

भारत मंडपम में होगा BRICS Summit

BRICS का 18वां शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में BRICS के करीब 30 सदस्य और साझेदार देशों के नेता शामिल होंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और BRICS देशों से जुड़े कारोबारी प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। विदेशी मेहमानों की बड़ी संख्या में मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रखी जाएगी।

22 प्रमुख रास्तों पर असर

विदेशी नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही के दौरान उनकी गाड़ियों के काफिले के लिए कई रास्तों पर यातायात को कुछ समय के लिए रोका या दूसरी दिशा में भेजा जा सकता है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कम से कम 22 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

खास तौर पर 11 सितंबर को विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के दिल्ली पहुंचने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से होटलों तक उनकी आवाजाही होगी। काफिलों के गुजरने के दौरान कुछ रास्तों पर थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें: आज 11 से 3 बजे तक दिल्ली के 35+ प्रमुख रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पुलिस का रूट प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+