Delhi: बीजेपी के घोषणापत्र पर संजय सिंह ने साधा निशाना, मोदी जी की किसी बात पर भरोसा ना करो
Delhi: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक पत्रकार में कहा कि घोटाले के किंगपिन को बेल मिल गई। स्वयं ईडी ने शरद रेड्डी को मुख्य घोटालेबाज कहा था। जैसे ही शरद रेड्डी ने केजरीवाल का नाम लिया, वैसे ही उसे जमानत मिली। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि संजय ने कहा कि भाजपा का 10 साल का रिकॉर्ड चीख-चीखकर कह रहा है कि मोदी जी की किसी बात पर भरोसा ना करो।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि फर्जी तरीके से दबाव बनाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ गवाह तैयार किए गए। 456 गवाहों में से केवल 4 गवाहों ने केजरीवाल के नाम का जिक्र किया। यह उन्होंने किन हालात में किया,यह भी हम पता चुके हैं। आप नेता ने आगे कहा कि हम पहले बता चुके हैं कि कैसे फर्जी तरीके से गवाह बनाए गए। ईडी का सरकारी गवाह शरद रेड्डी अदालत के पास विदेश जाने के लिए पहुंचा था। इस पर ईडी ने कहा था कि अगर इनको विदेश जाने की अनुमति मिली, तो ये केजरीवाल के विरुद्ध बयान देने नहीं आएंगे। ईडी ने रेड्डी के विदेश जाने की खिलाफत की थी।
संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र पर निशाना साधाते हुए कहा कि क्या किसानों को उनकी एमएसपी दोगुनी मिलने लगी? क्या महंगाई समाप्त हो गई? क्या आप अब जनता से कहते हैं कि सिलेंडर घर से देखकर जाना? आप नेता संजय सिंह ने कहा कि महंगाई आसमान में पहुंच गई है। अग्निवीर योजना से देश की सीमाएं कमजोर हुईं हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को हवा-हवाई बताया।
यह भी पढ़ें BJP Manifesto: जनजातीय समुदाय का भरोसा जीतने के लिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में की ये घोषणाएं












Click it and Unblock the Notifications