BJP Manifesto: जनजातीय समुदाय का भरोसा जीतने के लिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में की ये घोषणाएं

BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र में जनजातीय वर्गों को साधने की भरपूर कोशिश की है। अम्बेडकर जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए इस दिशा में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आदिवासियों के देव भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की बात कहकर जनजातीय वर्गों के दिलो में जगह बनाने का प्रयास किया है।

modi

ज्ञात हो कि, बिरसा मुंडा आदिवासियों के लिए पूज्य है और आदिवासी जनजाति के लोग बिरसा मुंडा को भगवान मानते हैं। इसी के साथ भाजपा ने सभी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने का भी वादा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जनजातीय समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाना आरंभ किया है। इसी कड़ी में साल 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के चलते जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। मोदी का कहना है कि उनकी सरकार जनजातीय विरासतों पर अनुसंधान को बढ़ाएंगी।

ज्ञात हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने भाषणों में भाजपा पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाते रहे हैं। यह अक्सर भाजपा पर आदिवासियों को वनवासी बनाने की योजना पर कार्य करने का आरोप लगाते हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष विकास मरकाम का कहना है कि भाजपा ने सदैव ही हाथ लेकर छत्तीसगढ़ में ठीक वैसा ही कारनामा दोहराएगी जैसा कि विधानसभा चुनाव में दोहराया था। भाजपा का संकल्प पत्र जनजातीय समाज के सर्वांगीण का सुनहरा दस्तावेज है। निश्चित ही अबकी बार छत्तीसगढ़ में 11 के 11 सीट के साथ ही देश में 400 पार का इतिहास भाजपा स्थापित करने जा रही है।

यह भी पढ़ें लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस समेत दूसरे दलों से भाजपा में 15 हजार की एंट्री,सीएम धामी के सुझाव से हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+