दिल्‍ली की हवा लगातार 7वें दिन भी 'बेहद खराब', 100% वर्क फ्रॉम होम और पाबंदियां जारी रहेंगी

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता अभी भी 'बेहद खराब' है। पिछले हफ्ते से ऐसा कोई दिन नहीं गया, जबकि एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में सुधार देखा गया हो। एक्यूआई शुक्रवार को 332 था, जो बढ़कर आज 355 हो गया है। ऐसे में दिल्‍ली सरकार ने पाबंदियों को बरकरार रखा है। नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों से कहा जा रहा है कि, घर से ही काम करें। वहीं, स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

Delhis air quality

Recommended Video

    Delhi Pollution: Delhi की हवा 7वें दिन भी 'Very Poor', पाबंदिया जारी | Air Pollution| वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, हमने 100 पर्सेंट वर्क फ्रॉम होम लागू किया है और निर्माण व विध्वंस कार्य पर दिल्ली में 21 नवंबर तक रोक लगा दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल, अन्य शिक्षण संस्थान भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को लगातार सातवें दिन भी 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार के 332 से बढ़कर आज 355 हो गया है।

    Delhis air quality remains in very poor category for 7th consecutive day, AQI increases to 355

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के सुझावों को सख्ती से लागू करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "हमने दिल्ली में सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं, सिवाय इसके कि जरूरी सेवाओं वाले वाहन चलें। उन्‍होंने कहा कि, एंबुलेंस, पुलिस विभाग और परिवहन विभाग में शामिल वाहनों को छोड़कर सब पर पाबंदी रहेगी।"

    राय ने प्रदूषण को कम करने के लिए आपातकालीन उपायों की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, दिल्‍ली में 21 नवंबर तक सरकारी विभागों के लिए 100 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+