दिल्ली: मोबाइल लूट के बाद बदमाशों ने लड़की को 150 मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

दिल्ली: मोबाइल लूट के बाद बदमाशों ने लड़की को 150 मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

दिल्ली, 17 दिसंबर: खबर देश की राजधानी दिल्ली से है। यहां शालीमार बाग इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में एक स्कूटी पर सवार दो स्नैचर्स (लुटेरे) आते रॉन्ग साइड से आते हैं। पीछे की सीट पर बैठा बदमाश लड़की का फोन झपट लेता है।

Delhi: Robbers dragged girl in Shalimar Bagh area

इस दौरान पीड़ित लड़की शोर मचाती हुई स्नैचर्स के पीछे भागने लगती है। वो स्कूटी सवार लुटेरे का जैकेट को कसकर पकड़ लेती है। इस दौरान लुटेरे लड़की को करीब 150 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले जाते है। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तो वहीं, पीड़िता इस घटना के बाद से काफी डरी और सहमी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वारदात शालीमार बाग इलाके में 16 दिसंबर की शाम की है। बताया जा रहा है कि लड़की फोर्टिस हॉस्पिटल से ड्यूटी करके वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान लूटेरों ने उससे मोबाइल फोन छीन लिया था। इस दौरान वो शोर मचाती हुई पीछे भागी और उसने बदमाशों की बाइक को पकड़ते हुए एक बदमाश की जैकेट को कसकर पकड़ लिया।

इस बीच बदमाशों ने स्कूटी की रफ्तार को तेज कर दी और वो लड़की को स्कूटी के साथ काफी दूर तक घिसटते हुए ले गए। गनीमत रही कि उस दौरान रोड पर किसी गाड़ी की चपेट आने से लड़की बाल-बाल बच गई। पुलिस अफसर के मुताबिक, लड़की फोर्टिस हॉस्पिटल में नर्स असिस्टेंट के तौर पर जॉब करती है। वारदात हॉस्पिटल से कुछ दूरी पर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+