दिल्ली में अक्टूबर महीने में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत, मार्च 2020 के बाद सबसे कम है आंकड़ा
नई दिल्ली, अक्टूबर 31। राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण काफी हद तक कंट्रोल में है। हालांकि हर दिन के साथ नए मामलों में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है। रविवार को दिल्ली सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 40 नए मामले सामने आए हैं, जबकि किसी मरीज की संक्रमण की वजह से मौत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण से पूरे अक्टूबर में सिर्फ 4 मरीजों की मौत हुई है। ये आंकड़ा मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

दिल्ली में 22 अक्टूबर को हुई थी आखिरी मौत
दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन से पता चलता है कि 22 अक्टूबर के बाद से दिल्ली में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि पिछले महीने सितंबर में कोरोना की वजह से 5 मौत हुई थी। अक्टूबर में 2, 10 और 19 तारीख को कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा था।
DDMA ने छूट का किया था ऐलान
आपको बता दें कि दिल्ली में हाल ही में सरकार ने कुछ कोरोना प्रतिबंधों में छूट का ऐलान किया था। शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिनेमा हॉल में 100 फीसदी दर्शकों की क्षमता को इजाजत दे दी थी। इसके अलावा शादियों और अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या को 100 से बढ़ाकर 200 कर दिया था। बैंक्वेट हॉल में बैठकें और सम्मेलन को भी अनुमति दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications