दिल्ली में 4 दिनों बाद धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, आज आए 7879 नए मरीज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। लेकिन लगातार 4 दिनों की बढ़ोत्तरी के बाद आज कोरोना की रफ्तार पर थोड़ी सी धीमी हुई है। पिछले 24 घंटे में दिल्‍ली में 7897 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा संक्रमण के चलते 39 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 11,235 तक पहुंच गई है। बेहद चौंकाने वाला है कि दिल्‍ली में जनवरी महीने में 0.23 फीसदी से भी नीचे पहुंच गई संक्रमण दर अब 10 फीसदी को भी पार कर गई है।

Delhi reports 7,897 new COVID 19 cases, 5,716 recoveries and 39 deaths.

23 नवम्बर 2020 के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी दर है। पिछले साल 23 नवम्बर को दिल्‍ली में संक्रमण की दर 11.94 फीसदी थी। वहीं दिल्‍ली में तीन दिसम्बर 2020 के बाद आज सक्रिय मरीजों की सबसे बड़ी संख्‍या हो गई है। वहीं दिल्‍ली में कंटेनमेंट जोन की बात करें तो इनकी संख्‍या भी बढ़कर 5 हजार से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही 5236 हॉट स्पॉट्स चिह्नित किए जा चुके हैं।

कोरोना पर नियंत्रण न हो पाने से आज 6 दिसम्बर 2020 की 4.16 फीसदी सक्रिय मरीजों की दर के बाद सबसे ज्‍यादा 4.02 फीसदी है। जबकि दिसंबर के मुकाबले रिकवरी दर कम हो गई है। सात दिसंबर को दिल्‍ली में कोरोना का रिकवरी रेट 94.57 फीसदी था जो अब घटकर 94.39 फीसदी रह गया है। दिल्‍ली में ज्‍यादातर कोरोना के मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सिर्फ गंभीर रूप से बीमार लोग ही अस्‍पतालों में है।शनिवार को होम आइसोलेशन के मरीजों में बढ़ोत्‍तरी हुई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि लॉकडाउन कोई विकल्प नहीं है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्‍पताल के 37 डॉक्टर संक्रमित हो गए हैं। यही नहीं एम्स में भी कई डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण हो गया है। दिल्‍ली में एहतियात के तौर पर सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 8,521 नए मामले सामने आए जबकि 39 लोगों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+