ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दिल्ली में नए मरीजों का आंकड़ा फिर 50 के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 54 मरीज

नई दिल्ली, दिसंबर 03। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 54 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि किसी भी मरीज की संक्रमण की वजह से मौत नहीं हुई है। लगातार चौथे दिन दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 29 मरीज रिकवर भी हुए हैं।

Coronavirus

दिल्ली में एक्टिव केस की संखअया 332

आपको बता दें कि दिल्ली में 13 नवंबर के बाद कोरोना के नए मरीजों की संख्या 50 के पार गई है। इससे पहले 13 नवंबर को दिल्ली में 56 मरीज मिले थे। दिल्ली में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,41,244 हो गई है। वहीं कुल रिकवर मरीजों की संख्या 14,15,814 है। दिल्ली में कोरोना की वजह से कुल मरीजों की मौत का आंकड़ा 25,098 हो गया है, जबकि एक्टिव केस की संख्या 332 है।

दिल्ली पर ओमिक्रॉन का खतरा

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली पर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है। शुक्रवार तक दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 12 संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया है। इन मरीजों की जांच की जा रही है कि ये ओमिक्रोन से संक्रमित हैं या नहीं। शुक्रवार को एलएनजेपी अस्पताल में 4 संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से 2 का टेस्ट कोविड पॉजिटिव आया है, जबकि 2 की रिपोर्ट का इंतजार है।

आपको बता दें कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन भारत में दस्तक दे चुका है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि कर्नाटक में संभावित रूप से अधिक खतरनाक कोरोना वायरस स्ट्रेन के दो मामलों का पता चला है। संक्रमित पाए गए लोगों में एक व्यक्ति लगभग 66 वर्ष का है और एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जो वापस चला गया है। दूसरा व्यक्ति 46 वर्षीय डॉक्टर है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+