दिल्ली में लगातार घट रहे कोरोना के केस: 24 घंटों में मिले 3846 नए केस, 9427 मरीज ठीक

नई दिल्ली, मई 19। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर लगातार कम हो रहा है। दिल्ली में एकबार फिर से कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखी गई है। बुधवार को दिल्ली के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 3846 नए मरीज मिले हैं, जबकि 235 मरीजों की मौत हो गई है। सरकार के लिए राहत की बात ये है कि मौत के आंकड़ों में भी अब गिरावट आई है। और दिनों में दिल्ली के अंदर 300 से अधिक मौतें हो रही थी।

Recommended Video

    Delhi में लगातार कम हो रहे Corona के मामले, 24 घंटे में 3,846 New Cases । वनइंडिया हिंदी
    Delhi corona update

    दिल्ली में 45 हजार एक्टिव केस

    इसके अलावा दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 9427 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। हालांकि अभी दिल्ली में 45 हजार एक्टिव केस हैं, जो सरकार के लिए चुनौती है। दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 14,06,719 पहुंच गई है, जबकि कुल मौत का आंकड़ा 22,346 हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर करीब 65 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिसमें से 19788 आरटीपीसीआर और 19788 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+