दिल्ली में लगातार पांचवे दिन कोरोना से नहीं हुई किसी मरीज की मौत, एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोतरी
नई दिल्ली, अक्टूबर 27। देश की राजधानी दिल्ली में सरकार एक तरफ स्कूलों को खोलने का ऐलान कर चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 38 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 13 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

Recommended Video
राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 348
दिल्ली में कोरोना के हालात बहुत बेहतर स्थिति में तो नहीं हैं, लेकिन हालात काबू में जरूर हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 59 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं, जिसमें से 38 मरीजों का टेस्ट पॉजिटिव निकला है। दिल्ली में अभी कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 0.06 फीसदी है। साथ ही दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 348 हो गई है।
दिल्ली में बढ़े एक्टिव केस
आपको बता दें कि दिल्ली में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 14 लाख 39 हजार 709 हो गई है, जिसमें से 14 लाख 14 हजार 270 मरीज रिकवर हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा इस समय 25,091 है। दिल्ली में कल के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में कमी आई है, लेकिन एक्टिव मामले बढ़ गए हैं और इसकी वजह है कि रिकवर मरीजों की संख्या में कमी आई है। दिल्ली में कल कोरोना एक्टिव केस 323 है, जबकि बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अभी दिल्ली में एक्टिव केस 348 है। मंगलवार को दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 41 नए मरीज मिले हैं।
दिल्ली के अलावा देश में भी अब कोरोना के नए मामले काफी कम आ रेह हैं। भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 12,428 नए केस सामने आए हैं जो कि पिछले 238 दिनों में सबसे कम है। वहीं 24 घंटे में कोरोना से 356 लोगों की मौत हुई है। देश में रिकवरी रेट 98.19% है जो कि पिछले मार्च 2020 से सबसे अधिक है. पिछले 24 घंटे में 15, 951 कोरोना मरीज ठीक हुए।












Click it and Unblock the Notifications