दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना के 34 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली, अक्टूबर 04। राजधानी दिल्ली के उपर से कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से नहीं टला है। दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 नए केस सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की जान नहीं गई है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में कोरोनावायरस के 20 हजार नए मामले, COVID19 अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    एक्टिव केस की संख्या में इजाफा

    आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 22 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। बात करें दिल्ली में एक्टिव केस की तो ये संख्या थोड़ी सी बढ़ी है। अब दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 398 है, जो रविवार को 386 थी। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट भी थोड़ा सा बढ़कर 0.10 फीसदी तक पहुंच गया है।

    कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25 हजार के पार

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 34038 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें से सिर्फ 34 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद दिल्ली में कोरोना के कुल संक्रमण मरीजों की संख्या 14 लाख 39 हजार तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 25 हजार 88 हो गई है।

    24 घंटे का वैक्सीनेशन का आंकड़ा

    वहीं अगर टीकाकरण अभियान की बात करें तो पिछले 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 18413 लोगों को वैक्सीन लगाई है। इनमें पहली डोज 7457 लोगों को लगी है तो वहीं 10956 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+