दिल्ली में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या कल के मुकाबले बढ़ी, 236 मिले नए मरीज
नई दिल्ली, सितंबर 03। राजधानी दिल्ली के अंदर कोरोना संक्रमण की वजह से तीन मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना से हो रही मौत के मामले दिल्ली सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 236 नए मरीज मिले हैं और तीन मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है।

शुक्रवार को दिल्ली का क्या था आंकड़ा
इसके अलावा दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 1.68 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 2.17 प्रतिशत था। शुक्रवार को कोरोना के 299 केस दर्ज हुए थे और दो मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 14023 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं।
कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा
दिल्ली में अब कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 20,00,423 हो गई है। इसके अलावा कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 26477 हो गई है। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 2.07 प्रतिशत था और 271 केस दर्ज हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications