दिल्ली में कोरोना के नए केस 22 हजार के पार, 16 जून के बाद पहली बार हुई 15 से अधिक मौतें

नई दिल्ली, जनवरी 09। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 22751 नए केस सामने आए हैं, जो कल के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक हैं। शनिवार को दिल्ली में 20181 नए मरीज मिले थे। पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर 17 मरीजों की मौत भी हो गई है, जो 16 जून के बाद एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौतें हैं।

Recommended Video

    Corona Virus Update: दिल्ली में कोरोना के 22 हजार से ज्यादा नए मरीज, 17 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus cases in Delhi

    दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 23 फीसदी के पार

    आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 96678 सैंपल कलेक्ट किए गए, जिसमें से 22751 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस हिसाब से दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 23.53 प्रतिशत तक पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 17,335 नए कोविड मामले दर्ज हुए थे, जबकि गुरुवार को शहर में 15,097 केस मिले थे।

    दिल्ली में लॉकडाउन पर केजरीवाल ने दी सफाई

    आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य में फिलहाल वीकेंड लॉकडाउन लागू है। हालांकि दिल्ली में लॉकडाउन लगने की खबरें लगातार सुर्खियों में है। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लॉकडाउन की खबरों को फिलहाल खारिज कर दिया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि अगर लोग कोविड प्रोटोकॉल का लगातार उल्लंघन करते रहे तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।

    दिल्ली के अलावा इन राज्यों में कोरोना की रफ्तार तेज

    कोरोना के नए मामले सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में भी चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 41434 नए केस मिले थे। वहीं पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना के नए मामले 24 हजार के पार चले गए। वहीं कर्नाटक में आज कोरोना के नए केस 12 हजार आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+