Covid 19:दिल्ली में आज आए कोरोना के 55 नए मामले, चौथे दिन भी कोई मौत नहीं
नई दिल्ली, सितंबर 04: दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 55 नए मरीज मिले और संक्रमण दर 0.08 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली में शनिवार को लगातार चौथे दिन कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से यह 23वां मौका है जब राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में कोविड-19 महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14,37,929 हो गई है।
Recommended Video

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 63 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं और अब तक कुल 14,12,493 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 98.23 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक यह जानकारी मिली है। दिल्ली में महामारी की दूसरी लहर अप्रैल-मई में अपने चरम पर थी।
बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 25,082 है जबकि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 80 है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 35 नए मरीज मिले और संक्रमण दर 0.05 फीसदी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में 39 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 0.06 फीसदी थी। इससे पहले बुधवार को 36 और मंगलवार को 28 नए मामले आए थे।
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,618 नए केस सामने आए हैं, जो कल यानी 03 सितंबर की तुलना में 6.0% कम हैं। वहीं, पिछले एक दिन में 330 कोरोना मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,40,225 हो गई है। भारत में अब 4 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना के नए मामलों की तुलना में कोविड मरीजों के ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट घट रहा है। जिसकी वजह से देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 लाख के पार पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications