दिल्ली में लगातार आठवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं, 27 नए केस दर्ज

नई दिल्ली, 23 नवंबर: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरल के 27 नए केस सामने आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से लगातार आठवें दिन एक भी मरीज की मौत रिकॉर्ड नहीं की गई है। इस दौरान 28 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,095 पर बना हुआ है। दिल्ली में अभी कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 296 है।

Delhi reported 27 new COVID cases and 28 recoveries today

Recommended Video

      Covid-19 India Update: देश में कोरोना वायरस के 7,579 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी

      राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.05 फीसदी रह गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 296 है। होम आइसोलेशन में 123 मरीजों का इलाज चल रहा है। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.018 फीसदी दर्ज की गई है. रिकवरी दर की बात करें तो आंकड़ा 98.23 फीसदी है. राजधानी में अब तक 14,40,719मरीजों को कोरोना चपेट में ले चुका है। इनमें से 14,15,328 मरीज ठीक भी हुए हैं।

      24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 49590 टेस्ट किए गए हैं। इनमें 39341 RTPCR टेस्ट और 10,249 एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। अब तक कुल 30543347 टेस्ट किए जा चुके हैं। वर्तमान में कंटेन्मेंट जोन की संख्या 120 है और कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है। राजधानी में 24 घंटे में 109548 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। राजधानी में अभी कर 8364852 लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो गए हैं।

      भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,579 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,26,480 हो गई। पिछले 543 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,13,584 हो गई है, जो पिछले 536 दिन में सबसे कम हैं। संक्रमण से 236 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,66,147 हो गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+