दिल्ली में कई दिनों से घट रहे कोरोना के मामलों ने फिर मारा उछाल, पिछले 24 घंटे में मिले 13287 संक्रमित मरीज

नई दिल्ली, मई 12। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही थी, लेकिन बुधवार को एकबार फिर नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 13287 संक्रमित मरीज मिले हैं, 14071 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। हालांकि राहत वाली बात ये है कि मौत के आंकड़े में कमी देखी गई है। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतें 347 थी, लेकिन बुधवार को जारी आंकड़े में मौत की संख्या 300 है। इसके अलावा पॉजिटिविटि रेट में भी गिरावट आई है। मंगलवार को पॉजिटिविटि रेट 17.76 फीसदी थी, जबकि बुधवार को ये 17.03 फीसदी पर आ गया।

coronavirus

Recommended Video

    Corona Vaccination: Covaxin के मुद्दे पर Delhi Government और Bharat Biotech में ठनी | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 78035 टेस्ट हुए हैं। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 82,725 हो गई है। दिल्ली में अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 12,58,951 है। राजधानी में अब तक 20,310 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अब कुल एक्टिव मामले 82,725 बचे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली मे जब पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले घटने लगे थे तो ये माना जा रहा था कि कोरोना की दूसरी लहर का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

    रामलीला मैदान में शुरू हुआ ICU अस्पताल

    आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के हालात को देखते हुए बुधवार से ही दिल्ली सरकार ने रामलीला मैदान में 500 ICU बेड का अस्पताल शुरू कर दिया है। पहले ये अस्पताल मंगलवार से शुरू होना था, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से इसे बुधवार को शुरू किया गया। इससे पहले दिल्ली के GTB अस्पताल के पास भी आईसीयू बेड का इंतजाम किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+