Delhi Weather: ना तपन- ना उमस, दिल्ली में मई महीने में दर्ज हुआ 13 साल में सबसे कम तापमान

नई दिल्ली, 01 जून। लगातार दो 'साइक्लोन' की वजह से इस बार देश के मौसम में काफी उठापटक देखने को मिली है। मौसम के बदले मिजाज का सबसे ज्यादा असर राजधानी दिल्ली में देखा गया है। दरअसल बैक टू बैक आए चक्रवातों के कारण दिल्लीवासियों को इस साल मई महीने में ज्यादा गर्मी का सामना करना नहीं पड़ा। ना तो मई में दिल्ली की गर्मी लोगो को चुभी ना ही किसी को जलन महसूस हुई क्योंकि मई के महीने में आंधी-पानी और दौर राजधानी में जारी रहा , जिसके चलते दिल्ली में मई का औसत तापमान 13 साल में सबसे कम दर्ज हुआ है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में मौसम हुआ सुहावना, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में मई महीने में दर्ज हुआ 13 साल में सबसे कम तापमान

    मौसम विभाग के मुताबिक साल 2008 के बाद साल 2021 के मई महीने में सबसे कम गर्मी पड़ी है। दिल्ली में मई महीने में औसत तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा , यही नहीं साल 2011 के बाद से दिल्ली में ये पहली बार हुआ है कि मई महीने में लू देखने नही मिली।

    दिल्ली में मई महीने में दर्ज हुआ 13 साल में सबसे कम तापमान

    भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में तेजी से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। विभाग ने कहा है कि दिल्ली में इस हफ्ते मौसम सुहाना ही रहने वाला है, उसने कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिन तक राजधानी में बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि कल रात आए भूकंप के बाद से दिल्ली में बारिश का दौर जारी है, इसलिए आईएमडी ने यहां 'यलो अलर्ट' जारी किया है।

    दिल्ली में मई महीने में दर्ज हुआ 13 साल में सबसे कम तापमान

    आईएमडी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का ताप 40 डिग्री या उससे कम रहने का अनुमान है और अगले तीन दिन बारिश के साथ हवाएं चलने की आशंका हैं। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, दिल्ली के मौसम का असर आस-पास के राज्यों में पड़ने वाला है और इस कारण यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड में बारिश की आशंका बनी हुई है। उत्तराखंड में तो यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ के देश में एक्टिव होने की वजह से राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू, फलोदी, बीकानेर, जोधपुर, जालौर और पाली में हल्की बारिश और आंधी की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+