VIDEO: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ खुशगवार
दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश मौसम हुआ खुशगवार
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में बुधवार दोपहर झमाझम बारिश ने गर्मी से झुलस रहे लोगों के चेहरे खिला दिए हैं। बुधवार दोपहर बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बुधवार सुबह से ही उत्तर भारत में कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश से आमजन को राहत मिली है।

दिल्ली और उत्तर भारत में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम यूपी में बुधवार सुबह गरज के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से लगातार पांच दिन बारिश होने का अनुमान है।

प्री-मानसून बारिश के साथ-साथ मानसून के भी जल्द ही उत्तर भारत में प्रवेश का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा, राजस्थान व उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 29 व 30 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तक पहुंचने के लिए उत्तर की ओर अग्रसर मानूसन के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। देखिए बारिश का वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications