दिल्ली रेलवे स्टेशन: इस दिन टिकट काउंटर साढ़े चार घंटे के लिए रहेगा बंद, कैंसिलेशन भी रहेगा ठप
Railway Latest News: अगर आप भी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाकर काउंटर टिकट लेते हैं तो यह आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल, उत्तर रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर या पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम्स की सेवा कुछ घंटों के लिए बंद रखी जाएगी।
जानें कब टिकट काउंटर रहेगा बंद
दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम की सभी सेवाएं 7 अक्टूबर 2023 की मध्यरात्रि को 11.45 बजे से लेकर 8 अक्टूबर 2023 को तड़के सुबह 4.15 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। यानी पूरे 4.30 घंटे तक दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सभी सर्विसेज ठप रहेंगी।

रेलवे टिकटों का रिजर्वेशन यानी आरक्षण के अलावा टिकट कैंसिलेशन, चार्टिंग या चार्ट प्रिपरेशन, पूछताछ या इंक्वायरी सर्विस (139 और काउंटर सेवा) और इंटरनेट बुकिंग और ईडीआर सर्विसेज बंद रहेंगे। हालांकि, आप इस दौरान ऑनलाइन टिकट कटवा सकते हैं। ऑनलाइन टिकट लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।
टिकट काउंटर बंद होने की क्या है वजह
उत्तर रेलवे के स्टेटिक और डायनामिक डेटाबेस के कंप्रेशन की एक्टिविटी के चलचे ये रिजर्वेशन काउंटर सर्विसेज को स्थगित रखने का फैसला लिया गया है। उत्तर रेलवे ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीड़न कार्य हेतु दिल्ली पी.आर.एस. की सभी सेवाएं, अर्थात, आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ई.डी.आर. सेवाएं दिनांक 07.10.2023 की मध्यरात्रि 11.45 बजे से दिनांक 08.10.2023 को तड़के 04.15 बजे तक लगभग 04.30 घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications