दिल्ली: फोटो चौक वेलकम एरिया में दो गुटों में झगड़ा, 37 लोग हिरासत में, जानें पूरा मामला?

दिल्ली: फोटो चौक वेलकम पर दो गुटों में झगड़ा, 37 लोग हिरासत में, जानें पूरा मामला?

नई दिल्ली, 05 मई: दिल्ली में दो समुदायों के बीच झड़प का मामला एक बार फिर सामने आया है। घटना फोटो चौक वेलकम एरिया की है। बुधवार (04 मई) की रात दो समुदायों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते पथराव हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दिल्ली के फोटो चौक वेलकम पर दो गुटों में झगड़ा होने के बाद 37 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Recommended Video

    Delhi: बच्चों की लड़ाई में दो समुदायों के बीच झड़प, 3 गिरफ्तार, 37 हिरासत में | वनइंडिया हिंदी
    Delhi

    नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी संजय कुमार सेन ने गुरुवार की सुबह बताया कि बीती रात करीब साढ़े नौ बजे हमें सूचना मिली कि फोटो चौक वेलकम एरिया में दो गुटों में झगड़ा हो गई है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पार्क में खेलते समय बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था।''

    संजय कुमार सेन ने पहले कहा था कि, कुछ बदमाशों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। हालांकि बाद में 20 की संख्या 37 हो गई।

    डीसीपी संजय कुमार सेन ने कहा, मामले में आईपीसी और 108 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे कहा, फोटो चौक वेलकम में दो गुटों के बीच हुए मारपीट मामले में दंगा की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 37 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

    डीसीपी संजय कुमार सेन के मुताबिक फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दंगा की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। दोषी व्यक्तियों की पहचान करने में सहायता के लिए सिटीजन ब्रदरहुड कमेटी के सदस्यों को शामिल किया गया है।

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+