दिल्लीः मीट कारोबारी को पहले मारी गोली फिर चाकू से बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला

नई दिल्ली। वेस्ट दिल्ली के पंजाबी बाग थाना इलाके में बीती रात लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। जिसमें दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने एक कार पर कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान कार चला रहे शख्स को गोली लग गई और फिर बदमाशों ने कार को ओवर टेक करके रोका। इसके बाद उस शख्स पर चाकू से हमला कर दिया। उसके दोनों हाथ पर चाकू लगा है । पीड़ित का सदर बाजार में मीट का व्यवसाय बताया जा रहा है।

delhi punjabi bagh goons did firing on meat trader

पीड़ित के जानकार के अनुसार उनके पास रखे 60 हजार कैश भी बदमाश लूट कर ले गए। पीड़ित को इलाज के लिए महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकी पुलिस की तरफ से अभी तक इस मामले में किसी प्रकार का बयान नहीं दिया गया है कि वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर कौन थे और कहां से आए थे। परिजन इतने डरे हुए थे की इस तरह की वारदात के बाद भी कुछ भी बोलने को लेकर तैयार नहीं थे।

पुलिस वारदात वाली जगह की सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है की बदमाशों ने पहले रेकी की होगी। फिर जब ये कार से यहां पहुंचे तो लूट के लिए फायरिंग कर दी। लेकिन इस तरह सरेआम फायरिंग और लूट की वारदात से लोग सकते में हैं। घायल व्यवसायी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। बता दें कि बदमाश व्यापारी के कार का पीछा अशोका मेट्रो स्टेशन से कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+