Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Power Cut: दिल्ली के इन क्षेत्रों में कई घंटों तक होगी बिजली गुल, जानिए आज कहां-कहां रहेगा पावर कट

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, और इसी के साथ बिजली कटौती की समस्या ने आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के कई इलाकों में रोज़ाना घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे न केवल घरेलू जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियाँ भी बाधित हो रही हैं।

दिल्ली की अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है और बिजली कटौती के चलते पंखे, कूलर और AC भी बंद हो जाते हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई इलाकों में तो रोजाना तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वन इंडिया के इस विशेष सीरीज में हम आपको बताते है कि राजधानी के किन क्षेत्रों में आज पावर कट रहेंगे ताकि आप पहले से ही सचेत रहें। आइए जानते है आज कहां-कहां बिजली बाधित रहेगी...

Delhi Power Cut

आज कहां-कहां रहेंगे पावर कट

उत्तम नगर

  • उत्तम नगर के बिंदापुर प्रजापति कॉलोनी में HVDS- मेंटनेंस के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावर कट रहेगा।

सरीता बिहार

  • जैतपुर एक्सटेंशन F-ब्लॉक, जैतपुर एक्सटेंशन G-ब्लॉक, जैतपुर एक्सटेंशन H-ब्लॉक, एकता विहार B-ब्लॉक, जयपुर एक्सटेंशन E-1 और ई-ब्लॉक में HVDS-HVDS ट्रांसफार्मर के कारण सुबह 11 बजे से 2 बजे तक
  • खड्डा कॉलोनी जैतपुर में HVDS-HVDS ट्रांसफार्मर के कारण सुबह 11 बजे से 2 बजे तक पावर कट रहेगा।
  • अली विहार अली,प्रियंका कैम्प अली में HVDS-HVDS ट्रांसफार्मर के कारण सुबह 11 बजे से 2 बजे तक पावर कट रहेगा।
  • ब्लॉक डी मोलरबैंड एक्सटेंशन बदरपुर, ब्लॉक सी मोलरबैंड एक्सटेंशन में HVDS-HVDS ट्रांसफार्मर के कारण सुबह 11 बजे से 2 बजे तक

मोहन नगर

  • ब्लॉक आर 1 मोहन गार्डन रजापुर खुर्द और ब्लॉक R मोहन गार्डन रजापुर खुर्द में HVDS मेंटनेंस के कारण दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगा।
  • ब्लॉक R 5 मोहन गार्डन रजापुर खुर्द में HVDS मेंटनेंस के कारण दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
  • फेज 1 ओम विहार नवादा में HVDS मेंटनेंस के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावर कट रहेगा।
  • ब्लॉक c विपिन गार्डन नवादा में HVDS मेंटनेंस के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावर कट रहेगा।

नजफगढ़

  • ओल्ड धर्मपुरा मसूदाबाद नजफगढ़, धर्मपुरा नजफगढ़ और संगम विहार धर्मपुरा नजफगढ़ में HVDS मेंटनेंस के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगा।

दिल्ली के इन इलाकों में भी 25 अप्रैल तक बिजली बाधित रहेगी

इस भीषण गर्मी में दिल्लीवासियों को नमो भारत कॉरिडोर के लिए चल रहे निर्माण कार्य के कारण अगले 10 दिनों में बीच-बीच में बिजली कटौती के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एक सार्वजनिक अधिसूचना जारी कर दिल्ली के निवासियों को नमो भारत कॉरिडोर के लिए चल रहे निर्माण कार्य के कारण कई क्षेत्रों में अस्थायी बिजली कटौती के बारे में सूचित किया है।

एनसीआरटीसी ने शनिवार 12 अप्रैल, 2025 की रात को न्यू अशोक नगर और सराय काले खां नमो भारत स्टेशनों के बीच ट्रायल रन शुरू कर दिया है। एनसीआरटीसी की टीम द्वारा नमो भारत ट्रेन को न्यूनतम गति से डाउन लाइन पर न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक ​​लाया गया।

15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 के बीच बिजली आपूर्ति में रुकावट

नोटिस के अनुसार, 15 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2025 के बीच बिजली आपूर्ति में संक्षिप्त रुकावट की उम्मीद है। जिन क्षेत्रों में पावर कट की संभावना है उनमे भारती नगर, कॉनॉट प्लेस, इंडिया गेट, संसद मार्ग, बीपी मार्ग, गोल्फ लिंक, पंडारा रोड, काका नगर और आसपास के क्षेत्र जैसे दिल्ली उच्च न्यायालय, डिफेंस कॉलोनी, सेवा नगर, निजामुद्दीन, सुंदर नगर, जंगपुरा, श्रीनिवासपुरी, आईएनए, ग्रीन पार्क एक्सटेंशन, तिकोना पार्क, कस्तूरबा निकेतन और लाजपत नगर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi: रेखा सरकार का बड़ा ऐलान, श्रमिकों की बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, जानिए कब से होगी लागू?

बता दे कि वर्तमान में, नमो भारत सेवाएं दिल्ली के न्यू अशोक नगर और मेरठ दक्षिण के बीच 55 किलोमीटर के खंड पर संचालित हैं। इस परिचालन खंड में 11 स्टेशन शामिल हैं: न्यू अशोक नगर, आनंद विहार (भूमिगत), साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर दक्षिण, मोदी नगर उत्तर और मेरठ दक्षिण। सराय काले खां से मेरठ तक आगामी विस्तार के साथ, नमो भारत ट्रेनों का परिचालन खंड और भी विस्तारित हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+