Delhi Power Cut: दिल्ली-NCR के इन इलाके में दो दिन तक रहेगा अंधेरा, पावर कट का पूरा शेड्यूल यहां देखें
Delhi Power Cut: दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र के लोगों के लिए बिजली कटौती की खबर आई है। 9 और 10 अगस्त 2025 को बिजली विभाग द्वारा कुछ जरूरी मेंटेनेंस और रिपेयरिंग कार्यों के कारण शेड्यूल्ड पावर कट रखा गया है। इसका मतलब है कि इन दो दिनों में कई इलाकों में बिजली कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी।
यह कदम बिजली सप्लाई सिस्टम को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया जा रहा है। टाटा पावर-DDL और अन्य बिजली वितरण कंपनियां अपनी बिजली लाइनों, ट्रांसफॉर्मर और अन्य जरूरी उपकरणों की जांच और मरम्मत करेंगी ताकि भविष्य में बिजली की समस्या कम हो।

हालांकि यह बिजली कटौती अस्थायी है, लेकिन इससे घरों, ऑफिस, दुकानों, स्कूलों और अस्पतालों पर असर पड़ेगा। जानिए राजधानी के किन क्षेत्रों में पॉवर कट का असर रहेगा...
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
दिल्ली-एनसीआर में 9 अगस्त के लिए कोई पॉवर कट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है लेकिन 10 अगस्त 2025 को मेंटेनेंस कार्य के चलते कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, हैबतपुर के लगभग 6% इलाके में दो अलग-अलग समय स्लॉट में पावर कट किया जाएगा।
- पहला पावर कट: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य किया जाएगा।
- दूसरा पावर कट: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा, जिसमें बिजली नेटवर्क से जुड़ी प्लानिंग और रिपेयरिंग का काम किया जाएगा।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस निर्धारित कटौती के दौरान आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। इस दौरान क्षेत्रीय पंपिंग स्टेशनों, शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी असर पड़ सकता है।
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय से पहले आवश्यक कार्य पूरे कर लें और बैकअप बिजली व्यवस्था का इंतज़ाम कर लें। विशेष रूप से स्कूल, ऑफिस और हॉस्पिटल प्रबंधन से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications