Delhi Power Cut: आज जनकपुरी समेत दिल्ली के इन इलाकों में बिजली कटौती, जान लें आपके इलाके में कब आएगी लाइट
Delhi Power Cut: अगर आप दिल्ली के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में रहते हैं, तो 18 फरवरी बुधवार का दिन आपकी प्लानिंग बिगाड़ सकता है। एक तरफ कल से सीबीएसई (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, और दूसरी तरफ BSES ने मेंटेनेंस के नाम पर 'पावर कट' का फरमान जारी कर दिया है।
सबसे ज्यादा असर जनकपुरी, छतरपुर, साकेत और खानपुर जैसे इलाकों में दिखेगा, जहां 3 से 4 घंटे तक बिजली गायब रह सकती है। नीचे विस्तार से देखिए राजधानी के कौन-कौन से इलाके बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे...

Delhi Power Cut Schedule Release: कब और क्यों होगी बिजली कटौती?
BRPL ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन अस्थायी होगा और काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अलग-अलग इलाकों में कटौती का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक अलग-अलग स्लॉट में रहेगा।
जनकपुरी (Janakpuri Division)
समय: 11:00 से 16:00 बजे
इलाके: ब्लॉक 15 प्रेस कॉलोनी मायापुरी
आदित्य अपार्टमेंट्स, ब्लॉक C-5B, ब्लॉक A-4C पी एंड टी कॉलोनी, ब्लॉक EC माया एन्क्लेव हरि नगर, ब्लॉक 4 सुभाष नगर
छतरपुर (Chhatarpur)
समय: 11:00 से 14:00 बजे
इलाके: ब्लॉक A-1 छतरपुर गांव
वसंत कुंज (Vasant Kunj)
समय: 11:00 से 13:00 बजे
इलाके: घिरनी गांव, कपास हेरा एस्टेट
सरिता विहार (Sarita Vihar)
समय: 11:00 से 13:00 बजे
इलाके: पॉकेट F
नेहरू प्लेस (Nehru Place)
समय: 11:00 से 12:00 बजे
इलाके: नेहरू प्लेस क्षेत्र
हौज खास (Hauz Khas)
समय: 11:00 से 12:00 बजे
इलाके: ब्लॉक Y
जाफरपुर (Jaffarpur)
समय: 10:00 से 13:00 बजे
इलाके: जैनपुर गांव, ब्लॉक D बंगाली कॉलोनी नवीन पैलेस झरोदा कलां
खानपुर (Khanpur)
समय: 10:00 से 13:00 बजे
इलाके: देओली गांव, नई बस्ती संगम विहार, पॉकेट C, A, D जवाहर पार्क, ब्लॉक F खानपुर कॉलोनी
साकेत (Saket)
समय: 10:00 से 13:00 बजे
इलाके: जिला पार्क फेज-1, शेख सराय, अधचीनी गांव, कुतुब एन्क्लेव
Delhi Power Cut होने पर क्या करें, छात्र और अभिभावक ध्यान दें!
कल यानी 18 फरवरी से CBSE बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। बिजली विभाग का यह शटडाउन ठीक उसी समय है जब छात्र परीक्षा केंद्र पर होंगे या आखिरी मिनट का रिवीजन कर रहे होंगे।
जिन छात्रों का पेपर दोपहर की शिफ्ट में है, वे अपने लैपटॉप/टैबलेट सुबह 10 बजे से पहले फुल चार्ज कर लें। लंबे कट की वजह से इन्वर्टर जवाब दे सकता है, इसलिए जरूरी नोट्स का प्रिंटआउट पहले ही लेकर रख लें।
BRPL की ओर से क्यों किया जा रहा है शटडाउन?
BSES के मुताबिक, यह कोई तकनीकी खराबी नहीं बल्कि 'प्रिवेंटिव मेंटेनेंस' है। गर्मियों की शुरुआत से पहले ट्रांसफार्मरों की सर्विसिंग, तारों की मरम्मत और HVDS (हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) की जांच की जाती है ताकि जून-जुलाई की भीषण गर्मी में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या न आए।
'सर्वाइवल' टिप्स: कल के लिए खुद को ऐसे करें तैयार
वॉटर स्टोरेज: बिजली जाने के बाद पानी की मोटर नहीं चलेगी। सुबह 9 बजे तक घर की पानी की टंकी फुल कर लें।
वर्क फ्रॉम होम: यदि आप घर से दफ्तर का काम कर रहे हैं, तो अपने वाई-फाई राउटर के लिए पावर बैकअप सुनिश्चित करें या पावर बैंक चार्ज रखें।
इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा: शटडाउन के दौरान फ्रिज और एसी जैसे कीमती उपकरणों को प्लग से निकाल दें, क्योंकि बिजली वापस आने पर 'वोल्टेज फ्लक्चुएशन' का डर रहता है।












Click it and Unblock the Notifications