Delhi Power Cut: राजधानी के इन इलाकों में मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती, यहां देखें पॉवर कट की पूरी लिस्ट
Delhi Power Cut: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली बिजली विभाग की ओर से पॉवर सप्लाई की नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें शनिवार, 25 मई को कुछ घंटों की बिजली कटौती की गई है।
बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजधानी के तीन अलग-अलग इलाकों में बिजली विभाग द्वारा नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जाएंगे।

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....
Delhi Power Cut: मेंटेनेंस के कारण पॉवर स्पलाई बाधित
बिजली विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कटौती विभिन्न तकनीकी कार्यों जैसे ट्रांसफार्मर की मरम्मत, HVDS नेटवर्क रखरखाव, RMU रखरखाव तथा नई LTAB सर्किट बिछाने के कारण की जा रही है। रविवार, 25 मई को दिल्ली के इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी...
पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-I के ब्लॉक B में सोमवार को बिजली आपूर्ति एक घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से 11 बजे तक की जाएगी।
बिजली विभाग के अनुसार, यह अस्थायी कटौती ट्रांसफार्मर और नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्य के चलते की जा रही है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति मिल सके।
Delhi Power Cut: यहां करें शिकायत
बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।
बिजली विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और सहयोग बनाए रखें। कार्य के पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications