Delhi Power Cut: 8-9 जून को दिल्ली के कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, जानें कहां-कहां रहेगा असर
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बिजली की आपूर्ति में आ रही बाधा ने शहर वासियों की मुश्किलें और बढ़ा रखी है। बिजली विभाग की ओर से पॉवर कट की नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें 8 और 9 जून को बिजली कटौती की नई जानकारी दी गई है।
बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....
Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय और प्रभावित इलाके निम्नलिखित हैं:
रखरखाव और प्रोजेक्ट कार्य के कारण बिजली कटौती
मोती नगर
- शेड नंबर: 1302
- कारण: प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- तारीख: 9 जून 2025
- समय: सुबह 07:30 से 11:30 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र: नारायणा फेज़-1 का कुछ भाग
बादली
- शेड नंबर: 516
- कारण: प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- तारीख: 9 जून 2025
- समय: सुबह 08:00 से 10:00 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र: सेक्टर-30 का कुछ हिस्सा
किराड़ी
- शेड नंबर: 513
- कारण: प्रोजेक्ट कार्य
- तारीख: 9 जून 2025
- समय: सुबह 08:00 से 12:00 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र 1: वर्धमान एन्क्लेव का कुछ हिस्सा
- प्रभावित क्षेत्र 2: एग्रीकल्चरल मदनपुर का कुछ हिस्सा
मॉडल टाउन
- शेड नंबर: 505
- कारण: प्रोजेक्ट कार्य
- तारीख: 9 जून 2025
- समय: सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र: G-ब्लॉक का कुछ हिस्सा
Delhi Power Cut: जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications