Delhi Power Cut: राजधानी के इन इलाकों में आज घंटों नहीं आएगी बिजली, यहां देखें अपने इलाके का पूरा शेड्यूल
Delhi Power Cut: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ते जा रहा है वहीं यहां के कई इलाकों में बिजली कटौती की समस्या ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। राजधानी के कई इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार पहुंच गई है, जो कि शहर की आपूर्ति क्षमता से अधिक है।

Delhi Power Cut: आज इन क्षेत्रों में रहेगा असर
बिजली की बढ़ती डिमांड से पावर हाउस पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके अतिरिक्त, ट्रांसफार्मर, HVDS मेंटेनेंस, LT सर्किट अपग्रेडेशन और फीडर कार्यों के कारण भी बिजली कटौती की जा रही है ।
आईए जानते हैं आज शहर के किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....
दिल्ली में आज 2 मई 2025 को विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस और नई लाइन बिछाने के कारण कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संबंधित विभागों ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है। नीचे बिजली कटौती की जानकारी समय और स्थान के अनुसार दी गई है:
मोहान गार्डन
- समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- कारण: HVDS मेंटेनेंस
- प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक N2 मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द, K5 और K6, डिफेंस एनक्लेव पार्ट-1
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- कारण: HVDS मेंटेनेंस
- प्रभावित क्षेत्र: राजापुर खुर्द विकास नगर, राजापुर खुर्द
पालम
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- कारण: नई LTAB सर्किट लाइन बिछाना
- प्रभावित क्षेत्र: सेक्टर 1 द्वारका, ब्लॉक A, महावीर एनक्लेव पार्ट-1, ब्लॉक C, महावीर एनक्लेव पार्ट-1
विकासपुरी
- समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- कारण: ट्रांसफार्मर परिवर्तन
- प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक GG2, विकासपुरी
बता दे कि वर्तमान में, नमो भारत सेवाएं दिल्ली के न्यू अशोक नगर और मेरठ दक्षिण के बीच 55 किलोमीटर के खंड पर संचालित हैं। इस परिचालन खंड में 11 स्टेशन शामिल हैं जिनमें न्यू अशोक नगर, आनंद विहार (भूमिगत), साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर दक्षिण, मोदी नगर उत्तर और मेरठ दक्षिण। सराय काले खां से मेरठ तक आगामी विस्तार के साथ, नमो भारत ट्रेनों का परिचालन खंड और भी विस्तारित हो जाएगा।
Delhi Power Cut से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-












Click it and Unblock the Notifications