Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पॉवर कट का शेड्यूल और टाइमिंग जानें
Delhi Power Cut Today: राजधानी दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में आज कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है। बिजली वितरण कंपनियों की ओर से ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (Transformer Preventive Maintenance) के कारण यह कटौती की जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, यह रखरखाव भविष्य में बड़े फॉल्ट और लंबे पावर ब्रेकडाउन से बचने के लिए जरूरी है। बिजली विभाग ने पहले ही उपभोक्ताओं को सूचना देते हुए कहा है कि निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया के साथ-साथ रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों पर भी असर पड़ेगा।
Delhi BSES Maintenance Power Cut: इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
सरिता विहार (Sarita Vihar)
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कटौती का असर ब्लॉक-बी, मोहन कूपर इंडस्ट्रियल एस्टेट, बदरपुर क्षेत्र में देखने को मिलेगा।
मुंडका (Mundka)
यहां 11:00 बजे से 12:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कटौती मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रांसफॉर्मर के रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है।
अलकनंदा (Alaknanda)
अलकनंदा के एफ-ब्लॉक, ओखला फेज-1 में 11:00 बजे से 2:00 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, जिससे रिहायशी इलाकों के साथ कुछ कार्यालयों पर भी असर पड़ सकता है।
जनकपुरी (Janakpuri)
जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट सेंटर इलाके में 11:00 बजे से 1:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। यहां बड़ी संख्या में ऑफिस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
नेहरू प्लेस (Nehru Place)
दिल्ली के बड़े आईटी और कमर्शियल हब नेहरू प्लेस में 11:00 बजे से 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे कई दफ्तरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का काम प्रभावित हो सकता है।
Power Cut क्यों जरूरी है ?
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का उद्देश्य उपकरणों की समय-समय पर जांच करना, संभावित तकनीकी खराबियों को पहले ही दूर करना और गर्मी के मौसम में बढ़ने वाले लोड से पहले सिस्टम को मजबूत बनाना है। इससे भविष्य में अचानक बिजली गुल होने की घटनाओं को रोका जा सकेगा।
औद्योगिक और कमर्शियल क्षेत्रों पर असर
इस पावर कट का सबसे बड़ा असर नेहरू प्लेस और ओखला फेज-1 जैसे इलाकों पर पड़ेगा, जो दिल्ली के महत्वपूर्ण कमर्शियल और आईटी हब हैं। नेहरू प्लेस में सुबह 11 से 12 बजे तक काम प्रभावित हो सकता है। वहीं, मोहन को-ऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट में 2 घंटे की कटौती बिजली लाइनों की मजबूती के लिए की जा रही है।
निवासियों और व्यापारियों के लिए सलाह
बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। मेंटेनेंस कार्य के दौरान लिफ्ट का उपयोग करने से बचें और संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर दें। मेंटेनेंस कार्य समय से पहले पूरा होने पर बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications