Delhi Power Cut: बारिश के साथ-साथ दिल्ली वालों को आज झेलनी होगी पॉवरकट की मार, कहां-किस समय बिजली होगी गुल?

Delhi Power Cut: दिल्ली में इन दिनों बारिश ने कहर ढाया हुआ है दूसरी ओर युमुना का जलस्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह पानी जमने से लोग परेशान थे ही अब आज लोगों को इस बरसात के मौसम में पॉवरकट की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 5 सितंबर का दिन थोड़ी मुश्किल लेकर आ रहा है।

BRPL (BSES Rajdhani Power Limited) ने घोषणा की है कि आज कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कंपनी का कहना है कि बिजली कटौती सिर्फ मेंटेनेंस और रिपेयर वर्क के लिए की जा रही है, ताकि आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली मिल सके। इस दौरान अलग-अलग डिवीजनों में ट्रांसफॉर्मर बदले जाएंगे, 11 केवी फीडर की मरम्मत होगी और पेड़ों की कटाई जैसे जरूरी काम किए जाएंगे।

Delhi Power Cut

जाफरपुर इलाके में काम

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मंडहेला कलां गांव में 11 केवी फीडर मेंटेनेंस का काम होगा।

खानपुर में ट्रांसफॉर्मर बदले जाएंगे

खानपुर के वायुसैना विहार और वायुसैनाबाद क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम किया जाएगा।

वसंत कुंज और महिपालपुर

वसंत कुंज और महिपालपुर के ब्लॉक एफ और रुचि विहार में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर की रोकथाम संबंधी मरम्मत होगी। वहीं, पालम फार्म्स, पुष्पांजलि फार्म्स और दलमिया विहार बिजवासन इलाके में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पेड़ों की कटाई से जुड़ा काम किया जाएगा।

मोहन गार्डन क्षेत्र

मोहन गार्डन, सैनिक एन्क्लेव, विपिन गार्डन, विपिन गार्डन एक्सटेंशन और लक्ष्मी विहार नवादा में 11 केवी फीडर की मरम्मत का काम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

हौज खास और सरिता विहार

हौज खास के कटवारिया सराय ब्लॉक बी में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ट्रांसफॉर्मर का रखरखाव किया जाएगा। वहीं, सरिता विहार के अंतर्गत आने वाले बदरपुर एक्सटेंशन और ताजपुर बदरपुर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस होगा।

5 सितंबर 2025 को बिजली शटडाउन शेड्यूल

डिवीजन समय कारण प्रभावित क्षेत्र
1
जाफरपुर 11:00-15:00 11 केवी फीडर मेंटेनेंस मंडहेला कलां गांव
2
खानपुर 11:00-14:00 ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट वायुसैना विहार, वायुसैनाबाद
3
वसंत कुंज 11:00-14:00
ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
ब्लॉक F महिपालपुर गांव, महिपालपुर
4
मोहन गार्डन 11:00-15:00 11 केवी फीडर मेंटेनेंस
सैनिक एन्क्लेव, विपिन गार्डन, एक्सटेंशन, लक्ष्मी विहार नवादा
5
हौज खास 11:00-13:00
ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
ब्लॉक B कटवारिया सराय
6
वसंत कुंज 11:00-13:00
ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
रुचि विहार, वसंत कुंज
7
सरिता विहार 11:00-14:00
ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
बदरपुर एक्सटेंशन, ताजपुर बदरपुर
8
वसंत कुंज 10:00-12:00 11 केवी फीडर-ट्री ट्रिमिंग पालम फार्म्स, पुष्पांजलि फार्म्स, दलमिया विहार बिजवासन

ये भी पढ़ें: New GST 2025: ट्रैवल महंगा या सस्ता? छठ-दिवाली और हनीमून में कितनी बचत? होटल-ट्रेन-फ्लाइट टिकट पर कितना खर्च?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+