New GST 2025: ट्रैवल महंगा या सस्ता? छठ-दिवाली और हनीमून में कितनी बचत? होटल-ट्रेन-फ्लाइट टिकट पर कितना खर्च?

New GST 2025 Tourism Impact: नई दिल्ली में 3 सितंबर 2025 को जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक ने टैक्स के नियमों में बड़ा फेरबदल कर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में 12% और 28% टैक्स स्लैब को अलविदा कहकर 5%, 18%, और 40% का नया ढांचा लागू किया गया। ये बदलाव 22 सितंबर 2025 से शुरू होंगे, यानी नवरात्रि के पहले दिन से।

अब सवाल ये है-होटल बुकिंग, ट्रेन टिकट, और हवाई यात्रा सस्ती होगी या महंगी? छठ पूजा की छुट्टियों में बिहार के लोग कितना फायदा उठा पाएंगे? आइए, समझते हैं कि आपकी जेब को कितनी राहत मिलेगी और टूरिज्म पर इसका क्या असर होगा...

New GST 2025 Tourism Impact

GST Tourism Kya Sasta-Kya Mahanga: क्या सस्ता, क्या महंगा? टूरिज्म पर जीएसटी का नया खेल

जीएसटी परिषद ने टूरिज्म को बूस्ट देने के लिए कई बड़े फैसले लिए। होटल, रेस्तरां, और हवाई टिकट पर टैक्स घटाकर आम आदमी की जेब को राहत देने की कोशिश की गई है। लेकिन कुछ लग्जरी चीजें महंगी भी होंगी। चलिए, एक-एक करके देखते हैं:-

1. Hotel Booking-होटल बुकिंग: सस्ते कमरे, खुशहाल छुट्टियां

  • पहले: अगर आप ₹7,500 प्रति रात तक के होटल रूम बुक करते थे, तो 12% जीएसटी लगता था (इनपुट टैक्स क्रेडिट के साथ)।
  • अब: 22 सितंबर से ऐसे कमरों पर सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा (बिना ITC)।

यहां समझें कैसे फायदा?

  • मान लो, आप पटना में छठ के लिए ₹5,000 प्रति रात का होटल रूम बुक करते हैं।
  • पहले: ₹5,000 + 12% जीएसटी (₹600) = ₹5,600
  • अब: ₹5,000 + 5% जीएसटी (₹250) = ₹5,250
  • बचत: ₹350 प्रति रात। 3 रातों के लिए ₹1,050 की बचत!
  • अपकमिंग त्योहार-छठ/दिवाली कनेक्शन: बिहार में छठ के दौरान पटना, गया, और मुजफ्फरपुर के होटल भरे रहते हैं। यही हाल दिवाली में पूरे भारत का रहता है। सस्ते कमरे से परिवारों को छुट्टियों में राहत मिलेगी।

2. Filght Ticket-हवाई टिकट: इकॉनमी सस्ती, बिजनेस महंगी

🟢इकॉनमी क्लास

  • पहले: इकॉनमी क्लास टिकट पर 5% जीएसटी और बिजनेस/फर्स्ट क्लास पर 12% जीएसटी था।
  • अब: इकॉनमी क्लास पर 5% जीएसटी बरकरार, लेकिन बिजनेस/प्रीमियम क्लास पर 18% जीएसटी लागू होगा।

यहां समझें कैसे कितना फायदा?

  • आप छठ के लिए दिल्ली से पटना का इकॉनमी टिकट बुक करते हैं, जिसकी कीमत ₹6,000 है।
  • पहले और अब: ₹6,000 + 5% जीएसटी (₹300) = ₹6,300 (कोई बदलाव नहीं)।

🟢बिजनेस क्लास टिकट (मान लो ₹15,000):

  • पहले: ₹15,000 + 12% जीएसटी (₹1,800) = ₹16,800
  • अब: ₹15,000 + 18% जीएसटी (₹2,700) = ₹17,700
  • नुकसान: ₹900 ज्यादा।

3. Train Ticket- ट्रेन टिकट: कोई जीएसटी नहीं, लेकिन अप्रत्यक्ष असर

  • पहले और अब: रेलवे टिकट पर जीएसटी लागू नहीं होता, लेकिन होटल और खाने-पीने की चीजें सस्ती होने से ट्रेन यात्रियों को भी फायदा होगा।

4. रेस्तरां और खाना: पेट भरो, जेब बचाओ

  • पहले: रेस्तरां में खाने पर 12-18% जीएसटी लगता था।
  • अब: सभी रेस्तरां (AC/Non-AC) पर 5% जीएसटी लागू होगा।

यहां समझें कैसे फायदा?

छठ के दौरान आप परिवार के साथ पटना के रेस्तरां में ₹2,000 का बिल बनाते हैं।

  • पहले: ₹2,000 + 18% जीएसटी (₹360) = ₹2,360
  • अब: ₹2,000 + 5% जीएसटी (₹100) = ₹2,100
  • बचत: ₹260।

5. लग्जरी टूरिज्म: जेब ढीली करने की तैयारी

  • पहले: लग्जरी होटल (₹7,500 से ज्यादा) और प्राइवेट जेट/यॉट पर 28% जीएसटी + 3% सेस (कुल 31%) था।
  • अब: इन पर 40% जीएसटी लागू होगा।

यहां समझें कैसे फायदा?

  • अगर, आप ₹10,000 प्रति रात का लग्जरी होटल रूम बुक करते हैं।
  • पहले: ₹10,000 + 31% टैक्स (₹3,100) = ₹13,100
  • अब: ₹10,000 + 40% जीएसटी (₹4,000) = ₹14,000
  • नुकसान: ₹900 ज्यादा।

उद्योगपतियों की जुबानी: टूरिज्म को नया जोश

  • मेकमाईट्रिप के CEO राजेश मागो: '₹7,500 तक के होटल पर 5% जीएसटी से आम आदमी की जेब हल्की रहेगी। छठ और दीवाली में टूरिज्म बढ़ेगा।'
  • रेडिसन होटल के निखिल शर्मा: 'ये फैसला मिडिल क्लास और छोटे शहरों के यात्रियों के लिए गेम-चेंजर है। बिहार जैसे टूरिज्म हब को फायदा होगा।'
  • फेडरेशन ऑफ होटल्स के के श्यामा राजू: 'सस्ते होटल और रेस्तरां से बिहार में छठ के दौरान भीड़ बढ़ेगी। ये रोजगार और अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है।'
  • एबिक्स ट्रैवल्स के अंकित पाठक: 'छठ और शादी सीजन में सस्ते होटल और टिकट से बिहार में टूरिज्म चमकेगा।'

सियासी रस्साकशी: राहत या नौटंकी?

NDA इसे छठ और दीवाली का तोहफा बता रही है, लेकिन RJD और कांग्रेस ने सवाल उठाए। RJD प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा, 'पहले 12% और 28% टैक्स लगाकर जनता को लूटा, अब सस्ताई का ढोंग। क्या होटल और एयरलाइंस सस्ते दाम देंगे?' विपक्षी राज्य (पंजाब, केरल) ने चेतावनी दी कि टैक्स कटौती से ₹60,000-₹1.1 लाख करोड़ का राजस्व नुकसान होगा। वे 40% सिन गुड्स टैक्स से मुआवजा चाहते हैं।

SBI रिसर्च का अनुमान है कि औसत जीएसटी दर 11.6% से घटकर 9.5% होगी, जिससे महंगाई 20-25 बेसिस पॉइंट कम हो सकती है। लेकिन क्या ये फायदा बिहार की जनता तक पहुंचेगा?

जीएसटी 2025 ने बिहार की छठ यात्रा को सस्ता और आसान बना दिया है। ₹7,500 तक के होटल, रेस्तरां, और इकॉनमी हवाई टिकट सस्ते होंगे, लेकिन लग्जरी यात्रा महंगी होगी। 22 सितंबर से शुरू होने वाले ये बदलाव छठ की छुट्टियों को और रंगीन बनाएंगे। तो, तैयार हो जाइए-सस्ते में दिवाली और छठ पर बिहार की सैर करें!

ये भी पढ़ें- New GST 2025: स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर टैक्स खत्म! कितनी राहत, कितना प्रीमियम? 3 स्टेप में समझें कैसे फायदा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+