Delhi Pollution Rules: 50% वर्क फॉर होम से, बिना PUC पेट्रोल नहीं, दिल्ली में आज से बदल गए ये 5 नियम, हर डिटेल

Delhi Pollution Rules: राजधानी दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही हवा का हाल बेहाल होने लगा है। जहरीले धुएं और खतरनाक प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने आज यानी 1 नवंबर से कड़े नियमों का नया दौर शुरू कर दिया है। ये पाबंदियां अगले साल यानी 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगी।

इस बार प्रशासन ने नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने के लिए ऑटोमैटिक कैमरों और एआई तकनीक का सहारा लिया है। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं या बाहर से यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लीजिए ये 5 नए नियम, वरना भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। आइए जानें आज से लागू हुए 5 कड़े नियम कौन-कौन से हैं।

Delhi Pollution Rules

1. बाहर की पुरानी गाड़ियों की एंट्री बंद

दिल्ली के बाहर से आने वाले ऐसे वाहन जो बीएस-6 (BS-VI) उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें राजधानी में एंट्री नहीं मिलेगी। यह नियम नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद जैसे आसपास के शहरों से आने वाले पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों पर भारी पड़ेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों के साथ-साथ एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन गाड़ियों को इस पाबंदियों से पूरी तरह बाहर रखा गया है।

2. निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक

प्रदूषण को हवा में घुलने से रोकने के लिए अगले तीन महीनों तक शहर में धूल उड़ाने वाले सभी तरह के निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, कुछ बेहद जरूरी सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट्स को नियमों के साथ छूट मिल सकती है। इसके अलावा, घरों के अंदर होने वाली फिनिशिंग, प्लंबिंग और बिजली से जुड़े काम तभी हो सकेंगे जब धूल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

3. सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% WFH

सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कम करने और ट्रैफिक से होने वाले प्रदूषण को घटाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अब सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को अपने सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ को ही ऑफिस बुलाना होगा, बाकी आधे कर्मचारी घर से काम (WFH) करेंगे। हालांकि, जिन ऑफिसों का काम इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ा है, उन पर यह नियम लागू नहीं होगा।

4. दफ्तरों के बदले समय और दोगुना पार्किंग शुल्क

पीक आवर्स में सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए नगर निगम और दिल्ली सरकार के दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। अब एमसीडी के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जबकि दिल्ली सरकार के ऑफिस सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा, लोगों को प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल से रोकने के लिए कई सार्वजनिक पार्किंग का शुल्क बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है, लेकिन दिल्ली मेट्रो के पास मौजूद पार्किंग इस बढ़ोतरी से बाहर रहेंगी।

5. बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर आज से 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' (No PUC, No Fuel) का नियम सख्ती से लागू कर दिया गया है। शहर के करीब 500 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं, जो गाड़ी आते ही उसका प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC) चेक कर लेंगे। अगर आपकी गाड़ी का PUC वैध नहीं मिला, तो आपको पेट्रोल, डीजल या सीएनजी बिल्कुल नहीं मिलेगी।

कैसे होगी नियमों की निगरानी?

इन पांचों नियमों को लागू कराने के लिए दिल्ली में विशेष निगरानी टीमें काम करेंगी। एएनपीआर कैमरों और एआई आधारित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए वाहनों और नियमों के पालन पर नजर रखी जाएगी।

नियम तोड़ने वाले वाहनों और लोगों के खिलाफ ई-चालान जारी किए जाएंगे।

कुल मिलाकर, दिल्ली में 1 नवंबर से लागू हुई यह व्यवस्था सिर्फ गाड़ियों पर पाबंदी लगाने तक सीमित नहीं है। इसका मकसद निजी वाहनों की आवाजाही घटाना, निर्माण स्थलों से निकलने वाली धूल रोकना और रोजाना होने वाले आवागमन को नियंत्रित करना है। ऐसे में अगले तीन महीने दिल्ली में रहने वाले लोगों और आसपास के शहरों से राजधानी आने वालों के लिए काफी अहम रहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+