Delhi ka Mausam: धनतेरस पर बदला दिल्ली का मौसम, बारिश ने धो डाली धुंध की चादर, लोगों के खिले चेहरे
Delhi ka Mausam Today: आज धनतेरस के शुभ अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदल-बदला है। कल देर रात हुई बारिश ने धुंध की चादर को बिल्कुल धो डाला है, जिसके कारण शुक्रवार की सुबह काफी साफ-साफ और नमी वाली है।

आपको बता दें कि देश की राजधानी पिछले काफी दिनों से जानलेवा हवा की गिरफ्त में थी लेकिन आज बारिश होने की वजह से लोगों को काफी राहत मिली है, हालांकि नवंबर की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है।
लोगों के चेहरे काफी खिले-खिले दिखे
आज सुबह मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों के चेहरे काफी खिले-खिले दिखे। दिल्ली में जो AQI 450 के पार चल रहा था उसमें बारिश की वजह से काफी गिरावट आई है। अगर आज के मौसम की बात करें तो दिन में मौसम यहां साफ रहेगा, बादलों और धूप की आंख-मिचौली लोगों को देखने को मिलेगी।आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 398 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 384 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 385 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 376 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -385 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 327 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 386 AQI
नोएडा के भी हालात सुधरे
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा, गाजियाबाद का भी AQI पहले से कुछ बेहतर है लेकिन स्थिति अभी भी खराब ही है नोएडा में AQI 378 और गाजियाबाद में भी 321 है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है।
दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में आज भी बारिश का अलर्ट जारी है। बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, में मौसम शुष्क और ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है तो वहीं पूर्वोत्तर में आज बरसात हो सकती है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications