अब दिल्ली में ज्यादा शोरगुल किया तो लगेगा 1 लाख का फाइन, ध्वनि प्रदूषण पर DPCC का सख्त कदम
नई दिल्ली, जुलाई 10: स्मॉग और ध्वनि प्रदूषण से जूझने वाली दिल्ली को लेकर अब दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और सख्त हो गई है। दिल्ली में बढ़ते शोरगुल को लेकर दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी (DPCC) ने जुर्माने की राशि में बदलवा करते की घोषणा की है। ऐसे में अब देश की राजधानी में ध्वनि प्रदूषण करने वाले को एक लाख रुपये तक का फाइन भरना पड़ेगा।

नए नियम के मुताबिक निर्धारित समय के बाद किसी भी व्यक्ति ने पटाखे जलाने पर रिहायशी और कमर्शियल एरिया में 1,000 रुपये और 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा अगर किसी रैली, शादी या धार्मिक उत्सव में पटाखा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो आयोजक को आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में 10,000 रुपये और साइलेंट जोन में 20,000 रुपये तक का भुगतान करना होगा।
यदि एक ही क्षेत्र में दूसरी बार नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो जुर्माना राशि बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी जाएगी। यदि दो बार से अधिक नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो एक लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा और क्षेत्र को संशोधित नियमों के अनुसार सील कर दिया जाएगा।
इसके अलावा डीपीसीसी ने जनरेटर सेटों के कारण होने वाले ध्वनि प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए हैं। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले संयंत्रों को जब्त करने का भी प्रावधान किया गया है। इन प्रस्तावों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर लिया है। संबंधित विभागों को नए नियमों को सख्ती से लागू करने और हर महीने इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
Recommended Video
आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के वक्त पटाखों फोड़ने से इस कदर स्मॉग की समस्या हो जाती है, अगले दिन पूरी दिल्ली जहरीली धुआं की आगोश में आ जाती है। वहीं बढ़ते ध्वनी प्रदूषण के लोगों को भी परेशानी हो रही है, जिसके बाद और सख्ती के पालना करवाने के लिए जुर्माने की राशि में संशोधन किया गया है।
-
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारी पुलिस तैनाती के बीच समाचार एजेंसी यूएनआई के कार्यालय को सील करने का आदेश दिया। -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
PNG Connection: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच दिल्ली में अब घर-घर पहुंचेगी पाइप गैस! NDMC ने लिया बड़ा फैसला -
Eid-ul-Fitr 2026: जामा मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ा जनसैलाब, दिल्ली हाई अलर्ट पर, द्वारका में सख्त सिक्योरिटी -
Fruits Vegetables Price Hike: अंगूर 250, संतरा 200,केला 85! क्यों बढ़े फलों के दाम,सब्जियां भी होंगी महंगी? -
UPSC Achievers Ceremony: दिल्ली के टॉपर्स को CM ने दिया सम्मान, बोलीं-'ये हैं देश का भविष्य' -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?












Click it and Unblock the Notifications