Delhi Polls 2025: 'कपिल मिश्रा को टिकट देना BJP की बड़ी गलती', करावल सीट से मौजूदा MLA ने पार्टी को चेताया
Delhi Polls 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भाजपा ने करावल नगर सीट से मौजूदा विधायक का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को चुनावी समर में उतारा है। वहीं, अब टिकट कटने के बाद मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट बागी हो गए हैं।
इसी के साथ, कपिल मिश्रा के लिए करावल नगर सीट पर जीतने की राह कठिन हो गई है, क्योंकि मौजूदा विधाक मोहन सिंह बिष्ट ने इसे पार्टी की बड़ी गलती बताते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, भाजपा ने शनिवार 11 जनवरी को करावल नगर सीट से मौजूदा विधायक मोहन बिष्ट का टिकट काटकर कपिल मिश्रा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि मोहन सिंह बिष्ट पांच बार के विधायक हैं और उनक असर सिर्फ करावल नगर सीट पर ही नहीं, बल्कि आस-पास की सीटों पर भी है। इतना ही नहीं, बिष्ट ने साल 2020 में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को चुनाव में हराया था। इस बीच, विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, 'भाजपा सोचती है कि वे किसी को भी मैदान में उतारेंगे और वह जीत जाएगा। यह एक बड़ी गलती है।'
करावल नगर सीट से मौजूदा भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि बुराड़ी, करावल नगर, घोंडा, सीलमपुर, गोकलपुरी और नंद नगरी सीटों पर क्या होगा यह तो समय ही बताएगा। मैं किसी और सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं 17 जनवरी से पहले करावल नगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करूंगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Survey: दिल्ली चुनाव का पहला सर्वे आ गया, BJP के लिए गुड न्यूज, टेंशन में AAP, किसे मिलेगी कितनी सीट?
इस बीच, करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने कहा कि करावल नगर के लोग उत्साहित हैं और हम यहां बड़ी जीत दर्ज करेंगे। दिल्ली में बदलाव की लहर है। भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली शराब नीति पर सीएजी रिपोर्ट पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक यात्रा उसी सीएजी रिपोर्ट से शुरू की थी।
आज सीएजी रिपोर्ट में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल 2026 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में शामिल हैं...यह केवल भाजपा ही नहीं बल्कि सीएजी रिपोर्ट भी कहती है कि ये लोग भ्रष्ट हैं।
ये भी पढ़ें: Gaalibaaz vs AAP-da: विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में तेज पोस्टर वार, भाजपा-AAP ने एक दूसरे को घेरा












Click it and Unblock the Notifications