Delhi Survey: दिल्ली चुनाव का पहला सर्वे आ गया, BJP के लिए गुड न्यूज, टेंशन में AAP, किसे मिलेगी कितनी सीट?
Delhi Election 2025 Survey: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 जीतकर इस बार कौन सरकार बनाएगा? दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में इस बार कांटे की टक्कर है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या आम आदमी पार्टी (आप) फिर से दिल्ली में सत्ता में आएगी या फिर 27 साल के लंबे इंतजार के बाद बीजेपी को फिर से मौका मिलेगा?
इन सभी सवालों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पहला सर्वे आ गया है। दिल्ली चुनाव के पहले सर्वे को देख ऐसा लगता है कि आप की मुश्किलें बढ़ने वाली है और भाजपा के लिए गुड न्यूज है। ये सर्वे तीन फैक्टर्स पर किया गया है, जिसमें दो बार भाजपा दिल्ली में चुनाव जीतने की संभावना के बेहद करीब है।

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े शुरुआती सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक इस बात की संभावना है कि आप को लगातार जीत हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं भाजपा को नेतृत्व के लिए लगभग तीन दशकों तक इंतजार करने के बाद अच्छी खबर मिल सकती है।
Delhi Chunav 2025: AAP या BJP? दिल्ली में किसकी होगी जीत?
टाइम्स नाउ जेवीसी पोल के मुताबिक दिल्ली चुनाव में आप और भाजपा के बीच बेहद करीबी मुकाबले होगा। हालांकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी को इस बार भारी नुकसान होता भी दिख रहा है। सर्वे में कहा गया है कि महिला वोटर्स को किए गए वादे और मुफ्त की सुविधाएं दिल्ली के वोटर को सबसे ज्यादा प्रभावित करेंगी। सर्वे में महिला वोटर्स को किए गए वादे और मुफ्त की सुविधाओं को फैक्टर बनाते हुए तीन परिस्थियों के आकलन करने की कोशिश की गई है, जिसमें से दो बार भाजपा की जीत की संभावना जताई गई है।
सर्वे के मुताबिक अगर भाजपा महिला वोटर्स और मुफ्त के वादें, आप पार्टी की तरह ही करती है, तो उसकी जीत की संभावना ज्यादा है। भाजपा अगर मुफ्त और लाडली बहना जैसी स्कीम लाती है तो दिल्ली में मुकाबला बेहद करीबी हो जाएगा। लेकिन अगर भाजपा महिला वोटर्स और मुफ्त के वादें केजरीवाल की तरह नहीं देती है तो आप आसानी से दिल्ली चुनाव जीत सकती है।
सर्वे के मुताबिक कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया और 7 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए तो इसका सीधा फायदा भाजपा को होगा और आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
किस फैक्टर में AAP और BJP के लिए क्या स्थिति होगी?
🔴 अगर ऐसा हुआ तो जीत सकती है AAP!
आम आदमी पार्टी ने चुनाव के बाद महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा भी महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये देने की घोषणा कर सकती है। लेकिन महिलाओं के लिए पैसे देने वाली घोषणा सिर्फ आप ने की तो उन्हें 55 फीसदी महिला वोट मिल सकते हैं। वहीं भाजपा को 39 फीसदी, कांग्रेस को 5 फीसदी और अन्य को एक फीसदी महिला वोटर्स का साथ मिलेगा।
इस परिस्थिति में आप को महिला और पुरुष वोटर्स से करीब 51.20 फीसदी वोट मिलेंगे। वहीं भाजपा को 40.63 फीसदी वोट और कांग्रेस 6.62 फीसदी और अन्य को 1.54 फीसदी वोट ही मिल सकते हैं।
सीटों की बात करें तो आप को 56-60 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 10-14 सीटें ही मिलेंगी। कांग्रेस का खाता खुलने की भी संभावना नहीं है।
हालांकि ऐसी परिस्थित की संभावना कम है क्योंकि भाजपा महिलाओं के लिए दिल्ली में पहले से जारी मुफ्त की योजनाओं को चालू रखेगी और अन्य योजनाएं भी लेकर आएगी।
🔴 अगर ऐसा हुआ तो जीत सकती है भाजपा!
अगर भाजपा दिल्ली में आप की महिला योजना और कांग्रेस की 2500 रुपये वाली प्यारी दीदी स्कीम के वादे और अन्य मुफ्त के वादों से ज्यादा घोषणाएं और प्रचार करती है तो आप को बहुत नुकसान होगा।
सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का 'रेवड़ी कार्ड' जनता में ज्यादा प्रचारित होता है तो आप को 44.74 फीसदी और भाजपा को 46.16 फीसदी वोट मिलेंगे। कांग्रेस को 7.5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
ऐसी स्थिति में आप हार सकती है और भाजपा की जीत की संभावना बढ़ सकती है। इस परिस्थिति में आप को 27 से 33 सीटें, भाजपा 37-41 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती है।
🔴 अगर ऐसा हुआ तो AAP और BJP में होगी कांटे की टक्कर!
अगर बीजेपी "लाडली बहना" जैसी कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का फैसला करती है और महिलाओं के लिए मुफ्त सेवाओं का वादा करती है, तो वह 45% महिला मतदाताओं का समर्थन जीत सकती है। वहीं आप अपनी पहले से स्थापित पहलों के साथ, 50% महिला मतदाताओं को आकर्षित करने की उम्मीद कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी को केवल 4% महिला वोट मिल सकते हैं, जबकि अन्य दलों को केवल 1% वोट मिल सकते हैं।
ऐसी स्थिति में भाजपा और आप के बीच संभावित रूप से कांटे की टक्कर होगी। जिसमें भाजपा को 44.99% वोट, आप को 50% वोट और कांग्रेस को 6.16% वोट मिल सकते हैं, जबकि अन्य दलों को 1.54% वोट मिल सकते हैं।
सीटों के पूर्वानुमान के मुताबिक आप को 33 से 37 सीटें मिल सकती हैं, उसके ठीक पीछे भाजपा है, जिसके 33 से 36 सीटें जीतने का अनुमान है। कांग्रेस पार्टी एक सीट जीत सकती है।












Click it and Unblock the Notifications