दिल्ली हिंसा केस में 38 वर्षीय शख्स पर अटकी पुलिस की सुई! ED से मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच की मांग
नई दिल्ली, 22 अप्रैल। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ईडी को पत्र लिखकर कथित रुप से हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता के विरुद्ध जांच की मांग की है। मामले में पुलिस प्रशासन की ओर कहा गया है कि जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में एक 38 वर्षीय व्यक्ति पर शक है जो राजधानी दिल्ली में अशांति फैलाने के लिए अक्सर कुछ संदेहास्पद चैनलों से धन प्राप्त करता है।

Recommended Video
एक मीडिया चैनल के मुताबिक जहांगीरपुरी हिंसा (Jahangirpuri violence case) मामले की जांच कर रही पुलिस की अपराध शाखा के एक ऑफीसर की मानें तो अंसार शेख पश्चिम बंगाल स्थित हल्दिया में एक बड़ी हवेली के मालिक हैं। जिन्हें दिल्ली में अशांति फैलाने के लिए धन प्राप्त होता है। वे अपने समुदाय के लोगों को बहुत सा दान भी करते हैं।
अब दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखा है। जिसमें जहांगीरपुर में हिंसा के मुख्य कथित साजिशकर्ता अंसार शेख के विरुद्ध उनकी संपत्तियो और स्रोतों की जांच मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कराने की मांग की है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने अपना नाम न छापनी शर्त पर बताया कि हम इस लोहे के कबाड़ डीलर के आतंकवादियों और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के साथ संबंधों की भी तलाश कर रहे हैं। इसका कारण उनके कथित तौर पर असम, बंग्लादेश और हल्दिया के लोगों के साथ गहरे संबंध रहें हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी का कहना है कि शेख की गतिविधियों और फोन कॉल की जांच की जा रही है। कुछ हफ्ते पहले उनके द्वारा किए गए फोन कॉल की जांच की जा रही है। इससे यह साफ हो जाएगा कि क्या अंसार इस मामले में शामिल था या फिर नहीं।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जहांगीरपुरी में हजारों की संख्या में बांग्लादेशी शरणार्थी रह रहे हैं। इसलिए भी पुलिस जहांगीरपुरी में राष्ट्रविरोधी तत्वों से सक्रियता से इनकार नहीं कर सकती। अंसार शेख के फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। दिल्ली पुलिस जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। 27 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications