Waqf Bill: वक्फ बिल पारित होने के बाद दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Waqf Bill: वक्फ संपत्तियों से जुड़े विवादों को हल करने के उद्देशय से लाया गया बिल लंबी चर्चा के बाद लोकसभा और राज्यसभा (दोनों सदनों) में पारित हो गया। वक्फ बिल पारित होने के बाद देश की राजधानी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च भी किया।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार 04 अप्रैल को अर्धसैनिक बलों के साथ जामिया नगर और जामिया मिल्लिया इस्लामिया सहित शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। ताकि, वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 के पारित होने के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बाधित न हो।

ड्रोन भी किए तैनात
पुलिस ने कई संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए ड्रोन भी तैनात किए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के लिए पहले से ही एक मजबूत सुरक्षा योजना तैयार कर ली है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कानून-व्यवस्था में कोई बाधा न आए। एसीपी और एसएचओ को सतर्क रहने और अपने सूत्रों के संपर्क में रहने को कहा गया है।
इन इलाकों में तेज की गशत
ड्रोन तैनात करने के अलावा दिल्ली पुलिस ने उत्तर, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली सहित कई जिलों में पैदल गश्त भी तेज कर दी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने किसी भी संभावित कानून एवं व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है।
रात के समय भी बढ़ाई गश्त
एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "शांति सुनिश्चित करना हमारा काम है। सभी जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम और प्रोटोकॉल लागू हैं।" उन्होंने कहा कि रात्रि के समय भी गश्त बढ़ा दी गई है। दरअसल, लोकसभा में घंटों चली बहस के बाद वक्फ विधेयक को मंजूरी दे दी।
128 वोटों से हुआ पारित
जबकि, राज्यसभा ने 13 घंटे से अधिक चली बहस के बाद इस विधेयक को मंजूरी दे दी। चर्चा में विपक्षी दलों की ओर से कड़ी आपत्तियां व्यक्त की गईं, जिन्होंने विधेयक को "मुस्लिम विरोधी" और "असंवैधानिक" करार दिया। हालांकि, राज्यसभा में गुरुवार को इस विधेयक के समर्थन में 128 वोट पड़े। जबकि, इसके विरोध में केवल 95 वोट ही पड़े।
ये भी पढ़ें: Waqf Bill 1995 vs 2025: वक्फ संशोधन बिल के पुराने और नए विधयेक में क्या हैं 10 बड़े अंतर, समझें सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications