DU Admission: लॉक करने से पहले चेक कर लें प्रेफरेंस, आज के बाद नहीं मिलेगा चांस, कब आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट?
Delhi University Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में नए सेशन यानी 2026-27 के सत्र के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन प्रोसेस जारी है। यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 1.90 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है। वहीं, करीब 1.64 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अपने पसंद के कॉलेज और कोर्स का प्रेफरेंस भी भर दिया है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन का करेक्शन विंडो आज यानी शनिवार 11 जुलाई तक ही खुला है। अगर आप भी उन स्टूडेंट्स में से हैं जो डीयू में एडमिशन की कोशिश कर रहे हैं और आपसे फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। डीयू की ये करेक्शन विंडो आज रात 11:59 बजे तक खुली है। आप पोर्टल पर जाकर अपनी गलतियों को ठीक कर सकते हैं। डीयू मैनेजमेंट ने सलाह दी है कि स्टूडेंट लास्ट मोमेंट से पहले अपने कोर्स और कॉलेज की प्रेफरेंस अच्छी तरह चेक कर लें, क्योंकि इसके बाद सारे ऑप्शन लॉक हो जाएंगे।

71 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन के लिए कॉम्पिटशन
इस साल डीयू के 69 कॉलेजों और विभागों की टोटल 71,624 सीटों पर एडमिशन होने हैं। इसके लिए 73 यूजी कोर्स और बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) के करीब 150 सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं। स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ECA) जैसे कोटा सीटों पर भी एडमिशन स्टूडेंट्स की प्राथमिकताओं के आधार पर ही किये जाएंगे। डीयू की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 16 जुलाई को जारी होगी। जिन स्टूडेंट्स को सीट मिलेगी, उन्हें इसे एक्सेप्ट करके फीस जमा करनी होगी। इसके बाद छात्रों के पास अपनी सीट को फ्रीज करने या अगले राउंड के लिए अपग्रेड करने का मौका मिलेगा।
फीस जमा करने के लिए DU दे रहा है वर्चुअल वॉलेट की सुविधा
डीयू ने इस बार फीस जमा करने के लिए वर्चुअल वॉलेट की सुविधा शुरू की है। इसका फायदा ये है कि अगर किसी स्टूडेंट को पहले राउंड के बाद दूसरे राउंड में कोई नया कॉलेज या कोर्स मिलता है, तो उसकी जमा की हुई फीस अपने आप नए कॉलेज में ट्रांसफर (एडजस्ट) हो जाएगी। स्टूडेंट को दोबारा से पूरी फीस नहीं भरनी पड़ेगी। डीयू की कोशिश है कि नया सेशन शुरू होने से पहले एडमिशन के दो राउंड पूरे कर लिए जाएं। बता दें, नया सेशन 28 जुलाई से शुरू हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications