दूसरी प्रेग्नेंसी में Deepika Padukone की बिगड़ी हालत? क्या हुआ उन्हें? डिलीवरी से पहले शेयर किया ये वीडियो
Deepika Padukone Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को इन्जॉय कर रही हैं। वहीं दीपिका के पति रणवीर सिंह भी पत्नी को पूरी तरह से ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सेकंड प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में एक्ट्रेस को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सेकंड प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण की बिगड़ी हालत?
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस को नया अपडेट दिया है। दीपिका पादुकोण ने बताया कि प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में उन्हें कई तरह की हेल्थ की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका को चलने में हुई परेशानी
-दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार रील शेयर की है जिसमें प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में एक प्रेग्नेंट लेडी को धीरे-धीरे चलते हुए बाथरूम जाते दिखाया गया है। इस रील के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी मौजूदा स्थिति को मजाकिया अंदाज में बयां किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने सिर्फ एक उल्टा स्माइली इमोजी शेयर किया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की जल्द ही डिलीवरी होने वाली है।
-जानकारी के अनुसार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अप्रैल 2026 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई थीं। कपल के इस अनाउंसमनेंट पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर प्यार लुटाया था।
सितंबर 2024 में बेटी दुआ को दिया था जन्म
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का वेलकम किया था। इसके बाद दीपिका पादुकोण, फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की मांग को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं।
फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
जानकारी के अनुसार सेकंड प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका पादुकोण अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स भी निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' की इंटरनेशनल शूटिंग केप टाउन में पूरी की और इसके बाद मुंबई लौट आई हैं। फिल्म 'किंग' में दीपिका पादुकोण के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications