भारतीय खिलाड़ी के थप्पड़ से बेसुध होकर गिरा अमेरिकी प्लेयर, मैदान छोड़ भागा, खींचकर मारे तमाचे का वीडियो वायरल
अमेरिका के जैक हेगर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। WWE में वह प्रोफेशनल रेसलर रहे हैं। उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिस्मेंव वह एक भारतीय से टक्कर ले रहे हैं और एक ही थप्पड़ में उनको दिन में तारे नजर आ गए। वह तुरंत मैदान छोड़ भाग खड़े हुए।
पावर स्लैप 21 के मुकाबले में भारत के अमनप्रीत सिंह ने ऐसा जोरदार खींचकर चांटा मारा, जिससे हेगर की हवा निकल गई और वह वापस खड़े नहीं हुए। थप्पड़ की गूंज रिंग में सुनाई दी और रेफरी को बीच में आकर इस फाईट को वहीं रोक देना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ी ने जड़ा जबरदस्त तमाचा
अमनप्रीत सिंह की बॉडी जबरदस्त है, जिसका फायदा उन्होंने हेगर को थप्पड़ रसीद करने में उठाया। अमनप्रीत ने पहली बार में शैडो प्रैक्टिस की और दूसरी बार में अपना पूरा जोर लगाते हुए हेगर का गाल लाल कर दिया। थप्पड़ पड़ते ही अमेरिकी रेसलर जमीन पर गिर गया। ऐसा लगा जैसे हेगर बेसुध होकर गिरे हैं और रेफरी तुरंत उनके करीब गए और जमीन पर लिटाकर हवा देने लगे, ताकि सांस लेने में आसानी हो।
चोट लगते ही आ गया हेगर को पसीना
थप्पड़ पड़ते ही हेगर के चेहरे पर पसीना आ गया। हेगर के गिरते ही रेफरी ने मैच रोक दिया और अमनप्रीत सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। अमनप्रीत ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया, वहीं जैक हेगर को पकड़कर बाहर ले जाया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो गया है।
Indian SLEEPS WWE champ Jack Swagger pic.twitter.com/E4FozhiMkI
— RT (@RT_com) July 11, 2026
एंट्री का जोश थप्पड़ पड़ते ही खत्म
भारतीय दर्शक काफी मजे ले रहे हैं और बोल रहे हैं कि पंजाबी के हाथ से कैसे बच सकते थे। एक थप्पड़ में सब कुछ खत्म कर दिया। मैच से पहले हेगर का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था और WWE के अंदाज में ही एंट्री ली थी लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला पलट गया और एक थप्पड़ में वह चित होकर बाहर चले गए। दर्शक अब हेगर का मजाक उड़ा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications