Waqf Bill 1995 vs 2025: वक्फ संशोधन बिल के पुराने और नए विधयेक में क्या हैं 10 बड़े अंतर, समझें सबकुछ
Waqf Amendment Bill, 2025: वक्फ संशोधन बिल 2025 संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा से पारित हो गया है। प्रस्तावित विधेयक को जल्द ही राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा और राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद ये कानून बन जाएगा। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि वक्फ विधेयक 1995 और वक्फ संशोधन विधेयक 2025 में क्या-क्या बड़े बदलाव किए गए हैं।
इस लेख में हम आपको वक्फ विधेयक 1995 और वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के बीच के 10 बड़े अंतरों के बारे में बताएंगे...। ये वही अंतर भी हैं, जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय इस विधयेक का विरोध कर रहे हैं।

वक्फ विधेयक 1995, वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के बीच के अहम अंतर क्या हैं?
🔴 1. पुराना कानूने का नाम वक्फ अधिनियम, 1995 है। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का नाम 'यूनीफाइड वक्फ मैनेजमेंट इम्पावरमेंट, इफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट'' है।
🔴 2. वक्फ विधेयक 1995: सेक्शन 40 में रीजन टु बिलीव के तहत अगर वक्फ बोर्ड किसी संपत्ति पर दावा करता है तो उस सपंत्ति का मालिक सिर्फ और सिर्फ 'वक्फ ट्रिब्यूनल' में ही अपील कर सकता है।
● वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के तहत अगर वक्फ बोर्ड किसी प्रॉपर्टी पर दावा करता है तो संपत्ति का मालिक रेवेन्यू कोर्ट, सिविल कोर्ट या फिर हाई कोर्ट में भी अपील कर सकता है।
🔴 3. वक्फ विधेयक 1995: वक्फ-अलल-औलाद (परिवार के लिए वक्फ) के तहत कोई मुसलमान अपनी संपत्ति को अपने बच्चों, नाती-पोतियों या परिवार के अन्य सदस्यों के लाभ के लिए दान करता है।
●वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के तहत 'वक्फ-अलल-औलाद' को हटा दिया गया है। अब सिर्फ घोषणा या बंदोबस्ती की अनुमति है। दानकर्ता को 5+ वर्षों से मुस्लिम होना चाहिए। वहीं महिला उत्तराधिकार से इनकार नहीं किया जा सकता।
🔴 4. वक्फ विधेयक 1995 के तहत वक्फ ट्रिब्यूनल का फैसला आखिरी माना जाता है। उसे चुनौती नहीं दी जा सकती थी।
● वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के तहत वक्फ ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की जा सकेगी।
🔴 5. वक्फ विधेयक 1995 के तहत वक्फ बोर्ड में किसी भी महिला की नियुक्ति नहीं हो सकती है।
● वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के वक्फ बोर्ड में 2 महिलाओं की नियुक्ति अनिवार्य है।
🔴 6. वक्फ विधेयक 1995 के तहत वक्फ बोर्ड में किसी अन्य धर्म के सदस्यों की नियुक्ति नहीं होती थी।
● वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के तहत अन्य धर्म के 2 सदस्यों की नियुक्ति हो सकेगी।
🔴 7. वक्फ विधेयक 1995 के तहत देश में अगर किसी भी जमीन पर मस्जिद हो या उसका इस्तेमाल इस्लामिक कामों के लिए हो तो वह बिना किसी नियम के ऑटोमैटिक वक्फ संपत्ति हो जाती थी।
● वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के तहत जब तक उस संपत्ति को कोई दान नहीं करेगा...वो संपत्ति वक्फ बोर्ड की नहीं हो सकती है। भले ही उस संपत्ति पर कोई मस्जिद या दरगाह ही क्यों ना बनी हो।
🔴 8. वक्फ विधेयक 1995 के तहत...वक्फ बोर्ड के पास वक्फ के लिए शक्ति निर्धारित करने का अधिकार था।
● वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के तहत के प्रावधान हटा दिया गया है।
🔴 9. वक्फ विधेयक 1995 के तहत... वक्फ की संपत्तियों का सर्वे का अधिकार वक्फ बोर्ड द्वारा तय सर्वेक्षण आयुक्तों और अतिरिक्त आयुक्तों द्वारा संचालित किया जाता था।
● वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के तहत कलेक्टरों को राज्य राजस्व कानूनों के अनुसार सर्वेक्षण करने का अधिकार दिया गया है।
🔴 10. वक्फ विधेयक 1995 के तहत...राज्य सरकारें कभी भी वक्फ खातों का ऑडिट कर सकती थीं।
● वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के तहत केंद्र सरकार को वक्फ पंजीकरण, खातों और ऑडिट (सीएजी/नामित अधिकारी) पर नियम बनाने का अधिकार दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications