Vietnam Boat Accident: वियतनाम में पलटी भारतीय पर्यटकों से भरी नाव, 15 लोगों की मौत

Vietnam Boat Accident Indian: वियतनाम के मशहूर पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई। समुद्र में नाव पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 15 लोगों की मौत हो गई है वहीं 21 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। वहीं, भारतीय दूतावास भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है।

Vietnam Boat Accident

32 में 15 लोगों की मौत

दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों के अनुसार, फु क्वोक के पास 'होन मे रुट न्गोई' द्वीप के निकट स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। हादसे के समय नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक 21 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर अभियान चला रहे हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भारतीय दूतावास ने अपने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी देते हुए बाताया कि, एक दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

भारतीय दूतावास ने आगे बताया कि, प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है, +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414। हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। हम किसी भी तरह की मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं।

ये भी पढे़ं: BrahMos Missile Deal: चीन के पड़ोसी को भारत बेचेगा Made in India ब्रह्मोस मिसाइल, ड्रैगन की उड़ी नींद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+