G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा, राजघाट इलाके में ट्रैक्टर से कर रही गश्त, Video
G-20 Summit Delhi Police: दिल्ली में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। 9 और 10 सितंबर को जी-20 समिट होगा। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। इस समिट को सफल बनाने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी मेहनत से काम कर रही है।
विदेशी मेहमानों को कोई दिक्कत न हो, इसका खास ध्यान रखा गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस चप्पे-चप्पे पर पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। इस बीच दिल्ली पुलिस गुरुवार को राजघाट इलाके में ट्रैक्टर की मदद से गश्त कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई पर प्रकाशित वीडियो में देखा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ट्रैक्टर पर बैठकर राजघाट इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है। वहीं, एक पुलिस पीछे से लटक कर खड़ी है। वे स्थिति का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जी-20 के लिए तैयार है दिल्ली, आतिशी ने बताया 90 प्रतिमाएं, 30 फव्वारे और 1.5 लाख लगाए गए पौधे












Click it and Unblock the Notifications