रिपब्लिक डे परेड की रिहर्सल से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, यहां लें पूरी डिटेल
दिल्ली यातायात पुलिस ने 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की रिहर्सल के मद्देनजर यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
नई दिल्ली, 22 जनवरी। दिल्ली यातायात पुलिस ने 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड की रिहर्सल के मद्देनजर यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। गणतंत्र दिवस की रिहर्सल रविवार सुबह 10.20 बजे विजय चौक से शुरू होगी और नेशनल स्टेडियम तक चलेगी। विजय चौक से शुरू होकर राजपथ, अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट, प्रिंस पैलेस और तिलक मार्ग और सी हेक्सागोन से होते हुए गेट नंबर 1 से नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करेगी। परेड की रिहर्सल सुचारू रूप से चल सके इसलिए शनिवार शाम 6 बजे रविवार जब तक की रिहर्सल समाप्त नहीं हो जाती तब तक राजपथ से लेकर विजय चौक और इंडिया गेट तक किसी भी वाहन को आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Recommended Video

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) विवेक किशोर के अनुसार- 22 जनवरी को रात 11 बजे से परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर राजपथ पर कोई क्रॉस ट्रैफिक नहीं होगा। सी हेक्सागोन-इंडिया गेट 23 जनवरी को सुबह 9.15 बजे से परेड समाप्त होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। 23 जनवरी को सुबह 10 बजे से तिलक मार्ग और सुभाष मार्ग से दोनों तरफ यातायात बंद रहेगा। 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी को परेड समाप्त होने तक सभी भारी व्यावसायिक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. हालांकि मेट्रो सेवाएं चलती रहेंगी, लेकिन परेड और रिहर्सल के दौरान कुछ स्टेशन बंद रहेंगे. 23 और 26 जनवरी को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों पर सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Cabinet Secretariat Recruitment 2022: कैबिनेट सचिवालय में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल
एडवाइजरी के अनुसार- कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान (भैरों रोड), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार) के आसपास पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज), मोरी गेट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आईएसबीटी सराय काले खां और तीस हजारी कोर्ट पर सिटी बस सेवाओं की आवाजाही बंद रहेगी। गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम के लिए जाने वाली बसें एनएच-24, रिंग रोड पर आएंगी और भैरों रोड पर आकर रुकेंगी। वहीं, एनएच-24 से आने वाली बसें रोड नंबर 56 पर दाएं मुड़ेंगी और आईएसबीटी आनंद विहार पर आकर रुकेंगी। मोटरसाइकिल चालकों से इस दौरान यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications