महिला पत्रकार पर हमला करने वाला गिरफ्तार, दोस्ती ना करने पर किया था हमला
बुधवार शाम को पार्क में घूमते हुए फ्रीलांस पत्रकार अपर्णा कालरा पर पत्थर से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया था। अपर्णा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में टहलने निकली 45 साल की महिला पत्रकार पर पार्क में हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार करने दावा किया है। पुलिस के मुताबिक युवक ने एकतरफा प्यार में ये हमला किया। बुधवार शाम को पार्क में घूमते हुए फ्रीलांस पत्रकार अपर्णा कालरा पर पत्थर से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया था। अपर्णा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने 22 साल के संजय नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुकाबिक, संजय पास की ही झुग्गी में रहता है और एक फैक्ट्री में काम करता है। इस हमले की वजह पुलिस ने संजय का अपर्णा से दोस्ती करने की ख्वाहिश को बताया है। वह काफी दिन से अपर्णा का पीछा कर रहा था। वारदात की शाम को वह शराब पीकर पार्क में पहुंचा और अपर्णा से बात करने की कोशिश की। जब अपर्णा ने उससे बात नहीं की तो उसने एक पत्थर उठाकर अपर्णा के सिर पर दे मारा और फरार हो गया।
अपर्णा की हालत स्थिर
गंभीर हालत में अपर्णा को शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी की गई है। अपर्णा के सिर में गंभीर चोट लगी है, उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक कालरा की हालत अब स्थिर है। पुलिस ने कहा है कि हमले में किसी तरह की लूट या यौन शोषण की बात सामने नहीं आई है। महिला पत्रकार के युवक से दोस्ती ना करने पर गुस्से में उसने ये हमला किया है।
पढ़ें- आखिर कौन है वो जिसने इवनिंग वॉक पर गई महिला पत्रकार पर किया हमला












Click it and Unblock the Notifications