प्रगति मैदान डकैती केस में दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट, 11 आरोपित

दिल्ली पुलिस ने प्रगति मैदान डकैती मामले में अपनी चार्जशीट को फाइल कर दिया है। इस चार्जशीट में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह चार्जशीट 1440 पेज की है। कोर्ट ने इस चार्जशीट इस मामले को 3 अक्टूबर को विचार के लिए सूचिबद्ध कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराएं लगाई हैं। जिसमे मुख्य रूप से आईपीसी की धारा 395, 397, 212, 412, 468, 471, 482, 120 बी के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 भी शामिल है। जिन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में शामिल किया है उनके नाम इरफान, उस्मान, अनिल, कुलदीप, विशाल, प्रदीप, सुप्रीत, मुरली, अमित, पवन और अनुज हैं।

delhi crime

बता दें कि 23 जून को प्रगति मैदान टनल में चार बाइक सवारों ने ओला में सवार बिजनेसमैन के साथ लूटपाट की थी। बंदूक की नोक पर उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने उस्मान अली, अनुज मिश्रा और कुलदीप को गिऱफ्तार कर लिया था और इनके पास से लाखों रुपए बरामद किए थे।

शुरुआती जांच में बड़ी बात यह सामने आई कि आरोपियों ने लूटकांड को अंजाम देने से पहले वहां की रेकी की थी, इसके बाद इन लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिस व्यक्ति के साथ लूटपाट की गई थी उसने गुरुग्राम से एक टैक्सी बुक की थी। जिसके बाद जब यह टैक्सी प्रगति मैदान टनल से गुजर रही थी तो बदमाशों ने पीड़ित को रोककर उसके पैसे लूट लिए।

पुलिस ने बताया कि इस पूरी लूट का मास्टरमाइंड उस्मान और प्रदीप हैं। उस्मान जानता था कि चांदनी चौक इलाके से पीड़ित कैश की आवाजाही करता था। आरोपी कई सालों से यहां कूरियर ब्वॉय के तौर पर काम कर चुका है। उस्मान पर कई बैंकों का कर्ज था और वह क्रिकेट सट्टेबाजी में काफी पैसा हार गया था, यही वजह है कि उसने इस लूट की साजिश रची और अपना टार्गेट ढूंढा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+