केजरीवाल के नाम धमकी भरा मैसेज लिखने वाला शख्स गिरफ्तार, 5 स्टार होटल में रुका, फिर मेट्रो में लिखा मैसेज
Delhi Metro, Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी भरे संदेश लिखने वाले व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली मेट्रो की ट्रेनों के साथ-साथ मेट्रो स्टेशन पर भी उसने केजरीवाल को जान से मारने की धमकी वाले मैसेज लिखे थे।
दिल्ली पुलिस ने अंकित गोयल को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया है। आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी भरे संदेश कम से कम दो स्टेशनों पर मेट्रो कोच के अंदर पाए गए थे। यह भी देखें: सीएम अरविंद केजरीवाल ने की नुक्कड़ सभा, बोले मैंने फ्री बिजली दी, इसे पीएम मोदी बंद करना चाहता है

दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए मंगलवार को उस व्यक्ति की पहचान की जिसने दिल्ली मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों के अंदर सीएम केजरीवाल के खिलाफ धमकी भरे संदेश लिखे थे।
Delhi Police produced Ankit Goyal before the Tis Hazari court. He was arrested for writing death-threatening graffiti against Delhi CM Arvind Kejriwal at a metro station.
Ankit Goyal is a resident of Bareilly and works in a government bank: Delhi Police https://t.co/G4q8JaQ0MF pic.twitter.com/Es8gSmZZz8
— ANI (@ANI) May 22, 2024
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान 32 साल के अंकित गोयल के रूप में की गई है। शख्स बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह बरेली से ग्रेटर नोएडा मकान की रजिस्ट्री करवाने आया था। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर संदेश लिखते हुए उसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

नामी बैंक में नौकरी करता है आरोपी
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार अंकित गोयल काफी पढ़ा-लिखा व्यक्ति है और अच्छी नौकरी करता है। वह दिल्ली में फाइव स्टार होटल में रुका था और दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान उसने केजरीवाल के नाम धमकी भेरे संदेश लिखे थे। अंकित नामी बैंक में काम करता है। साथ ही उसके किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से किसी प्रकार का कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है की ऐसा लगता है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। हालांकि यह जांच का विषय है और मेडिकल के बाद ही इस बात की पुष्टि की जा सकती है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, 19 मई को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशनों और एक ट्रेन कोच में केजरीवाल को लेकर अंग्रेजी में धमकी वाले मैसेज लिखे गए थे। आम आदमी पार्टी ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके BJP और PMO पर केजरीवाल की हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने इस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। धमकी भरे संदेश लिखने वाले आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की गई।












Click it and Unblock the Notifications