अब जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, MCD ने मदद के लिए दिल्ली पुलिस से मांगे 400 जवान

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में जुट गए हैं। जहांगीरपुरी क्षेत्र में अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया जायेगा। एमसीडी की ओर से इस बारे में आदेश दे दिए गए हैं। यह अभियान आज और कल यानी कि, 20 व 21 अप्रैल को चलेगा।

Delhi Police and MCD Encroachment drive to demolish illegal construction in the Jahangirpuri area

दिल्ली पुलिस से 400 जवानों को कानून-व्यवस्था संभालने के लिए कहा गया है। जहांगीरपुरी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ताजा स्थिति को देखा जा सकता है। वहां से अतिक्रमण हटवाए जा रहे हैं। कबाड़ियों को भगाया जा रहा है।

Delhi Police and MCD Encroachment drive to demolish illegal construction in the Jahangirpuri area

Recommended Video

    Delhi के Jahangirpuri में Supreme Court के आदेश के बाद भी Bulldozer का Action | वनइंडिया हिंदी

    घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा, "कुछ लोगों ने यहां कबाड़ इकट्ठा कर रखा है। वे यहां कचरा या अपशिष्ट पदार्थों को जमा करते हैं। अब वे इसे हटा रहे हैं क्योंकि हमें पता चला है कि यहां बुलडोजर आएगा।"

    Delhi Police and MCD Encroachment drive to demolish illegal construction in the Jahangirpuri area

    वहीं, एमसीडी का नॉटिफिकेशन सामने आया है। जिसमें यह आदेश दिए गए हैं इलाके में जहां अतिक्रमण हुआ पड़ा है और जहां अवैध निर्माण कार्य हुआ है, उसे हटाया जाएगा।

    Delhi Police and MCD Encroachment drive to demolish illegal construction in the Jahangirpuri area

    उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि, जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण व सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा हटाया जाएगा। हनुमान जयंती के दिन कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव किया, किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए हमने पुलिस फोर्स की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+