Delhi: दिल्ली जल संकट पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा सवाल, पाईपलाइन के नट बोल्ड किसने काटे?

Delhi News: दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ ही पेयजल संकट को लेकर केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने वीडियों वायरल किए थे कि दिल्ली में बहुत लीकेज है। मुझे लगता है कि कुछ लोग जानबूझकर लीकेज कर रहे हैं। कल साउथ दिल्ली में पाईपलाइन के नट बोल्ड कटे हुए मिले, किसने काटे?

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि इसकी वजह से पूरी साउथ दिल्ली में पानी नहीं आ रहा था। मैं जनता से अनुरोध करूंगा कि इस पर कड़ी नज़र रखें क्योंकि कुछ लोग इन पाइपलाइनों को तोड़ने की साज़िश कर रहे हैं।

delhi news jpg

इस बीच दिल्ली सरकार की जलमंत्री आतिशी का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में पानी की दिक्कत बढ़ाने के लिए पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है। इस षड्यंत्र की वजह से साउथ दिल्ली में आज 25% पानी की कमी हुई है। मंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मुख्य वाटर पाइपलाइन को सुरक्षा देने का आग्रह किया है।

आतिशी ने एक्स पर लिखा कि कल दिल्ली जल बोर्ड की पेट्रोलिंग टीम को साउथ दिल्ली राइजिंग मेन पाइपलाइन में गढ़ी मेंडू ट्रांसफार्मर के पास बड़ी लीकेज मिली। जाँच पर पता चला कि 375mm के 5 बोल्ट और 12 इंच का एक बोल्ट किसी के द्वारा काटा गया था। ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ाने के लिए षड्यंत्र हो रहा है। यह पानी की पाइपलाइन रिपेयर करने में दिल्ली जल बोर्ड को 6 घंटे लगे। शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक रिपेयर चला। इस दौरान साउथ दिल्ली की पानी की सप्लाई को बंद करना पड़ा। इसका नतीजा है कि तक़रीबन 25% कम पानी आज साउथ दिल्ली पहुँचा। यह कौन लोग हैं जो दिल्ली की पानी की व्यवस्था बिगाड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें Delhi:आम आदमी पार्टी ने लगाया बड़ा आरोप, मंत्री आतिशी ने कहा- दिल्ली में पाइपलाइन काटने की हो रही है साजिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+